Search

 
 
 

डिप्टी मेयर ने मारवाड़ी महिला कॉलेज में प्याउ का किया उद्घाटन

 
Ranchi : डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने गुरुवार को मारवाडी महिला कॉलेज में छात्राओं को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्याउ का उद्घाटन किया. मौके पर कहा कि छात्राओं को पेयजल को लेकर दिक्कत हो रही थी. मारवाड़ी कॉलेज एलुमिनि एसोसिएशन के द्वारा मुझे पहले ही संज्ञान में दिया गया था. कॉलेज में बोरिंग कर टंकी लगवाते हुए प्याऊ का निर्माण मेरे द्वारा करवाया गया है. इसका विधिवत उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के साथ किया गया. मौके पर मुख्य रूप से डॉ आर आर शर्मा, डॉ स्नेह प्रभा, डॉ समीर, डॉ महामनि, एलुमिनि एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रदीप रवि , शुभम मंत्री, डिल्लू सिंह, रागिनी गुप्ता, प्रमोद माली उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sdo-launched-investigation-campaign-10-tractors-seized-illegal-sand/">रामगढ़

: SDO ने चलाया जांच अभियान,10 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही