रांची शहर के लिए सौभाग्य की बात- मेयर
मौके पर महापौर द्वारा रेजियो इमीलिया के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि यह रांची शहर के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि रांची शहर में नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने प्रतिनिधियों को बताया कि रांची नगर निगम जनता से जुड़े विकास के कार्यों को धरातल पर उतारता है तथा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराता है. रेजियो इमीलिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि रांची नगर निगम शहर के लोगो के लिए इज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देते आया है. प्रोग्राम के तहत नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के साथ-साथ बाइसिकल ट्रैक डेवलप करने का काम किया जायेगा.alt="" width="1600" height="720" />
निगम बाइसिकल ट्रैक डेवलप करेगा- नगर आयुक्त
नगर आयुक्त ने कहा कि रेजियो इमीलिया के सहयोग एवं विजन से रांची नगर निगम बाइसिकल ट्रैक डेवलप करेगा. रेजियो इमीलिया द्वारा दिए गए जो पॉलिसी हमारे शहर के लिए अनुकूल होगी, उसे हम अपनाएंगे. इस दौरान रेजियो इमीलिया की उप महापौर कारलोटा बॉनविसिनी द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपने शहर के नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पॉलिसी की जानकारी दी गई. मौके पर वार्ड पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, निगम के अभियंतागण, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – RMC">https://lagatar.in/rmc-will-pay-a-fine-of-three-crores-but-we-will-not-improve/">RMC: तीन करोड़ जुर्माना भरेंगे, पर हम नहीं सुधरेंगे [wpse_comments_template]

Leave a Comment