Search

 
 
 

रिटायर्ड आईएफएस पर लगे आरोपों की फाइल ढाई साल दबाए बैठे रहे डिप्टी सेक्रेट्री, मिली सिर्फ निंदन की सजा

 
Ranchi : रिटायर्ड आईएफएस नरेंद्र मिश्रा के खिलाफ लगे आरोपों की फाइल को ढाई साल दबा कर रखने पर डिप्टी सेक्रेट्री रैंक के अफसर विजय कुमार भगत को निंदन की सजा दी गई है. विजय कुमार भगत सचिवालय सेवा के अफसर हैं. काफी लंबे समय तक विजय कुमार भगत वन विभाग में पदस्थापित रहे थे. उन पर आरोप है कि वन विभाग में अवर सचिव के पद पर रहते हुए रिटायर्ड आईएफएस नरेंद्र मिश्रा के खिलाफ लगे आरोपों की फाइल लगभग ढाई साल तक दबा कर रखा, जिससे राजस्व की क्षति भी हुई. विजय कुमार से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया, जिसमें उन्होंने बचाव वाला बयान दिया. यह बात सामने आयी कि उन्होंने जान बूझकर फाइल नहीं दबायी थी. सीधे-सीधे सिर्फ उन पर आरोप प्रमाणित नहीं किया जा सकता. ऐसे में मामले की समीक्षा के बाद झारखंड सचिवालय सेवा के उक्त पदाधिकारी को निदंन की सजा दी गयी है. वर्तमान में विजय कुमार भगत ग्रामीण कार्य विभाग में डिप्टी सेक्रेट्री के पद पर पदस्थापित हैं. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/truck-laden-with-pipes-collides-with-five-vehicles-in-ramgarh-valley-one-dead-more-than-20-injured/">रामगढ़

घाटी में पाइप लदे ट्रक ने पांच गाड़ियों में मारी टक्कर, एक की मौत, 20 से अधिक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही