Search

 
 
 

ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव की कोरोना से मौत, विभाग में 50 से ज्यादा लोग संक्रमित

 

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग के उपसचिव नवीन किशोर सुवर्णो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. वह 16 अप्रैल से रिम्स में भर्ती थे. 16 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद परिजनों ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया था. शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे उनका ऑक्सीजन लेबल 46 पहुंच गया था. लगातार… स्थिति बिगड़ती गयी और दोपहर 1:20 पर उनकी मौत हो गयी. नवीन किशोर 2019 में ग्रामीण विकास विभाग में आए थे. इससे पहले वह हेल्थ और उत्पाद विभाग में रहे थे.

उप सचिव अनल प्रतीक मिंज की भी हालत गंभीर

नवीन किशोर की मौत के बाद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में दुख का माहौल है. बताया जाता है कि विभाग के 50 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं. ग्रामीण विकास विभाग के ही डिप्टी सेक्रेटरी अनल प्रतीक मिंज की भी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. उनका भी रिम्स में इलाज चल रहा है.

सचिवालय के सभी विभागों में संक्रमित मरीजों की बढ़ रही संख्या

रांची में सबसे ज्यादा संक्रमित सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी मिल रहे हैं. इसके पहले नगरीय प्रशासन निदेशालय की असिस्टेंट डायरेक्टर की भी मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गयी थी. दूसरे विभागों में भी लगातार… संक्रमित मरीज लोग मिल रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही