Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा में भी बहाल हों डिप्टी स्पीकर – रविंद्र नाथ महतो

Nilay Singh Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है. ऐसे में पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. सदन में हो हंगामा झेलने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो भी अपनी तैयारी में हैं. बजट सत्र से पहले रविंद्र नाथ महतो ने शुभम संदेश से खास बातचीत की. सबसे पहले उन्होंने सदन में डिप्टी स्पीकर से संबंधित बातचीत की. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि झारखंड विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का पद हो. इसके लिए संबंधित लोगों से विचार विमर्श कर सरकार को लिख कर देंगे. यहां बता दें कि हाल ही में झारखंड समेत 5 राज्यों में डिप्टी स्पीकर का पद खाली रहने का मामला चर्चा में आया था. इसे जल्द भरने का सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश भी दिया था. इसे भी पढ़ें - गम्हरिया">https://lagatar.in/gamharia-teacher-suspended-for-saying-obscene-things-to-girl-students-parents-pressured-to-expel/">गम्हरिया

: छात्राओं को अश्लील बात कहने वाले शिक्षक निलंबित, अभिभावकों ने बनाया निष्कासित करने का दबाव
https://www.youtube.com/watch?v=HNFgRbvoF5o

नेता प्रतिपक्ष का ना होना कोई नयी बात नहीं - रविंद्र नाथ महतो

इससे आगे बातचीत में रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि विधानसभा में अभी तक कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं है और इसके लिए स्पीकर विपक्ष के निशाने पर रहते हैं. इस बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष होगा या नहीं के सवाल पर विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि ये तो अभी बता नहीं सकते. बजट सत्र नेता प्रतिपक्ष के बिना होगा या नहीं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का मामला झारखंड में नया नहीं है. साथ ही कहा कि ये मामला सिर्फ हमारे समय का ही नहीं है. इससे पूर्व भी झारखंड विधानसभा में दलबदल के कई मामले देखने को मिले हैं, तो उसी के तहत ये मामला भी है. क्योंकि वही मशीनरी है, वही लोग हैं जो लोग इस विषय को देखते हैं. इसके लिए कोई एक्सपर्ट या विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है, इसलिए देखते हैं कि इसका निराकरण कब तक हो पाता है.

किसी की भी भूमिका पर सवाल खड़े हो सकते हैं- स्पीकर

अपने ऊपर लगे विपक्ष के आरोपों के जवाब में रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि कोई भी किसी की भूमिका पर सवाल खड़ा कर सकता है, इसपर क्या किया जा सकता है. हम भी किसी की भूमिका पर सवाल खड़े कर सकते हैं, इससे क्या हो जाएगा. ये एक स्वाभाविक बात है. 27 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र पर स्पीकर ने कहा कि हर वित्तीय वर्ष के पहले सरकार अपना बजट पेश करती है और इस बार भी बजट की तैयारियां चल रही हैं. इसके लिए सभी सदस्य और विधानसभा के कर्मी तैयार हैं. उम्मीद है कि बजट सत्र सामान्य तरीके से संपन्न होगा. इसे भी पढ़ें - तीन">https://lagatar.in/nia-will-interrogate-naxalite-aman-ganjhu-in-the-murder-of-three-policemen/">तीन

पुलिसकर्मियों की हत्या केस में नक्सली अमन गंझू से NIA करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही