Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनिया गांधी के भाषण में हताशा दिखी, यह संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमला है : भाजपा

NewDelhi :  भाजपा ने सभी संस्थाओं पर मोदी सरकार द्वारा कब्जा कर लिये जाने संबंधी बयान दिये जाने लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना की है. भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को कहा कि सोनिया गांधी का बयान  इन संस्थाओं की स्वायत्तता और संस्थागत सम्मान पर हमला है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/views-of-former-raw-chief-dulat-i-think-pm-modi-will-help-pakistan/">पूर्व

रॉ प्रमुख दुलत के विचार, मुझे लगता है प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान की मदद करेंगे

  लोग कांग्रेस को वोट नहीं देते, तो निर्वाचन आयोग पर क्यों आरोप लगे 

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नवा रायपुर में अपनी पार्टी के महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण हताशापूर्ण है तथा उसमें इस अहसास का अभाव है कि विपक्षी दल की अपील इतनी सीमित क्यों है. श्री प्रसाद ने कहा कि यदि देश के लोग कांग्रेस के लिए मतदान नहीं करते हैं, तो उन्हें (सोनिया को) निर्वाचन आयोग पर क्यों आरोप लगाना चाहिए. इसे भी पढ़ें :CJI">https://lagatar.in/cji-expressed-concern-over-the-suicide-incidents-of-students-said-the-institute-should-think-where-was-the-mistake/">CJI

ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा, संस्थान सोचें, कहां गलती हुई…

  मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का विकास  हुआ  

उन्होंने कहा कि सोनिया और उनका परिवार यह तथ्य स्वीकार करने को अनिच्छुक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत समाज के सभी वर्गों को विकास का लाभ प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि यह ईमानदार शासन के कारण हुआ. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती शासन के दौरान भष्ट्राचार, राजनेताओं-पूंजीपतियों की सांठगांठ और परिवार के शासन को बढ़ावा दिये जाने ने पार्टी (कांग्रेस) को इस दयनीय हालत में पहुंचाया है.

कांग्रेस की बैठक में  ईमानदार आत्मावलोकन नहीं किया गया

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, कांग्रेस की बैठक में कोई ईमानदार आत्मावलोकन नहीं किया गया. जान लें कि सोनिया गांधी ने अपने भाषण में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही