Search

अंकित के 5 विकेट के बावजूद जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी से 8 रन से हारा कैलिप्सो

Jamtara: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल स्कूल लीग के तहत शुक्रवार को खेले गये पांचवें मैच में जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की. उसने कैलिप्सो क्रिकेट वैली मिहिजाम को 8 रन से हराया.

जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 24 ओवर में 128 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. इसके जवाब खेलने उतरी कैलिप्सो क्रिकेट वैली की टीम ने 24 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 120 रन ही बना पायी. इस तरह जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी ने इस मैच को 8 रन से जीत लिया.

प्लेयर्स का परफॉर्मेंस इस प्रकार रहा

जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अविनाश महतो ने 28, शयनतोम ने 27, किशन ने 25 तथा पियूष ने 12 रन की पारी खेली. कैलिप्सो के अंकित तिवारी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने जामताड़ा के 5 विकेट चटकाये. एसके रहान को 3 तथा अभिनव आनंद तथा अभिनव शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया. कोलेप्सो क्रिकेट वैली की ओर से एसके रेहान ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया. फैज अहमद ने 12 तथा अभिनव शर्मा ने 7 रन की पारी खेली. जामताड़ा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गौर मंडल ने 3, राहुल और अनमोल ने 2-2 तथा सयानतन ने 1 विकेट हासिल किया.

अंकित तिवारी बने मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 5 विकेट चटकानेवाले कैलिप्सो क्रिकेट वैली के अंकित तिवारी को  मिला. पुरस्कार वितरण के मौके पर संघ के सचिव युगेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार झा तथा सदस्य सुभाशीष मंडल मौजूद थे. आज के मैच के अंपायर मोहन प्रसाद तथा तरुण दास थे. स्कोरर थे नवनीत शर्मा. शनिवार का मैच अक्स्लिना क्रिकेट एकेडमी, काला झरिया बनाम डीएवी स्कूल, जामताड़ा के बीच खेला जायेगा. इसे भी पढ़ें-जानिए">https://lagatar.in/know-how-to-overtake-jamtara-deoghar-became-the-home-of-cyber-criminals/17443/">जानिए

कैसे जामताड़ा को पीछे छोड़ देवघर बना साइबर अपराधियों का ठिकाना

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//