Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानून के बावजूद कल्याण बोर्ड को नहीं मिल रही है राशि : सुरेश उरांव

  • झारखंड में बीओसी कार्डधारियों को भवन निर्माण कल्याण बोर्ड से नहीं मिल रहा लाभ
Latehar :  झारखंड प्रदेश भवन निर्माण कामगार यूनियन और भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई. बैठक के बाद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सुरेश उरांव ने कहा कि झारखंड में भवन निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा बीओसी कार्डधारियों को जो लाभ मिलना चाहिए वह लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है. श्रम विभाग में ऐसा प्रावधान है कि भारत में जितने भी कल करखाने और बिल्डिंग बन रहे हैं, उनमें 10 लाख से ऊपर के भवन निर्माण में उन सभी संवेदकों को कल्याण बोर्ड में एक प्रतिशत राशि जमा कराना है. इसके बावजूद कल्याण बार्ड को वह राशि नहीं मिल रही है. इस कारण कल्याण बोर्ड  द्वारा मजदूरों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. (पढ़ें, पूर्व">https://lagatar.in/former-raw-chief-said-about-jammu-and-kashmir-congress-made-a-mistake-by-removing-mufti-mohammad-from-the-post-of-cm/">पूर्व

RAW चीफ ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा, मुफ्ती मोहम्मद को CM पद से हटाकर कांग्रेस ने गलती की थी)

मजदूरों को श्रेय तो दूर, मजदूरी तक नहीं मिलती

मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिलाल साव व झारखंड प्रदेश महामंत्री बृज किशोर पासवान मुख्य रूप से उपिस्थत रहे. हरिलाल साव ने कहा कि संगठन देश व मजदूर के हित में काम करती है. मजदूरों का शोषण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है. बृज किशोर पासवान ने कहा कि मजदूर राष्ट्र निर्माण का काम करती है. लेकिन इसका श्रेय तो दूर मजदूरों को इसकी मजदूरी तक नहीं मिलती है. आरएसएस के जिला संचालक राजमणि प्रसाद व सेवानिवृत जज राम कुमार गुप्ता व भाजपा नेता मोती सोनी प्रसाद ने भी संबोधित किया और मजदूर हित की बात कही. मौके पर श्री साव, पप्पू विश्वकर्मा, नवल किशोर पासवान, मनोज कुमार, बृजेश कुमार व प्रमोद कुमार सिंह आदि उपिस्थत रहे. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/swamy-furious-over-manipur-violence-said-amit-shah-should-be-removed-from-home-ministry-and-sent-to-sports-ministry/">मणिपुर

हिंसा को लेकर भड़के स्वामी, कहा, अमित शाह को गृह मंत्रालय से हटा कर खेल मंत्रालय भेजा जाये
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही