Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रबंधन की मनाही के बावजूद DSPMU के बाहर स्टूडेंट्स ने जमकर खेली होली, फिल्मी गानों पर लगाये ठुमके

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर के बाहर विद्यार्थियों ने जमकर होली खेली. इस दौरान होली के गाने पर जमकर विद्यार्थियों ने ठुमके लगाए. इसके अलावा अबीर गुलाल जमकर उड़ाए गए. बताते चलें कि विश्वविद्यालय ने एक नोटिस जारी कर सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजन करने से विद्यार्थियों को मना कर दिया था. इसी के विरोध में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी डीएसपीएमयू गेट के समक्ष जुटे और जमकर होली खेली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/2-20.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/4-14.jpg"

alt="" width="1280" height="576" />गौरतलब है कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को कैंपस के अंदर एक नोटिस जारी कर होली खेलने से मना किया गया था. विद्यार्थियों ने बकायदा विश्वविद्यालय प्रबंधन से होली खेलने के लिए और होली मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर इजाजत मांगी थी. लेकिन उन्हें डीएसपीएमयू प्रबंधन की ओर से इजाजत नहीं दी गई थी. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-16-march-punishment-holi-mark-publicly-vandalized-in-tribal-hoste-children-got-expired-vaccine/">शाम

की न्यूज डायरी।।16 मार्च।। सजा होली बाजार।आदिवासी हॉस्टल में सरेआम तोड़फोड़।बच्चों को लगा एक्सपायर टीका। सोनिया के सामने कांग्रेस में तू-तू मैं-मैं। भगवंत बने पंजाब CM।बिहार के अलावा कई वीडियो।
इसके उलट डीएसपीएमयू प्रबंधन की ओर से नोटिस चिपका कर विद्यार्थियों को चेतावनी दी गई थी. कहा गया था कि कोई भी विद्यार्थी कॉलेज परिसर के अंदर अगर होली मिलन समारोह का आयोजन करता है तो उन पर प्रबंधकीय कार्रवाई की जाएगी. इसी के विरोध में सैकड़ों विद्यार्थी गोलबंद हुए और डीएसपीएमयू परिसर के ठीक बाहर होली मिलन समारोह का आयोजन किया और जमकर होली खेली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही