Search

 
 
 

ट्रंप के समर्थन के बाद भी भारतीय मूल के रामास्वामी गवर्नर पद का चुनाव हारे, 20 साल बाद डेमोक्रेटिक का कब्जा

इस जीत के साथ ही 20 वर्षों में गवर्नर का चुनाव जीतने वाली पहली डेमोक्रेट और इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला बन गई हैं. कोविड-19 महामारी के शुरुआती महीनों में राज्य की स्वास्थ्य निदेशक के रूप में काम कर चुकीं, जन स्वास्थ्य चिकित्सक (पब्लिक हेल्थ फिजिशियन) ने बायोटेक अरबपति विवेक रामास्वामी को हराया.
 
Vivek Ramaswamy

Lagatar  Desk-अमेरिका के ओहायो राज्य में गवर्नर पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने जीत हासिल कर चौंका दिया है. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को हराया. ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान विवेक रामास्वामी का दो बार समर्थन किया था.

 

इस जीत के साथ ही 20 वर्षों में गवर्नर का चुनाव जीतने वाली पहली डेमोक्रेट और इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला बन गई हैं. कोविड-19 महामारी के शुरुआती महीनों में राज्य की स्वास्थ्य निदेशक के रूप में काम कर चुकीं, जन स्वास्थ्य चिकित्सक (पब्लिक हेल्थ फिजिशियन) ने बायोटेक अरबपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हराया.

 

यह परिणाम एक ऐसे राज्य में बड़ा उलटफेर है, जो लगातार रिपब्लिकन पार्टी की ओर झुकता जा रहा था. चुनाव के दिन तक, राज्य विधायिका के दोनों सदनों, राज्य स्तर के सभी प्रमुख निर्वाचित पदों और ओहियो की अमेरिकी सीनेट की दोनों सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण था.

 

न्यूज़ एजेंसी एपी के मुताबिक, ओहायो में 20 साल बाद किसी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने गवर्नर पद का चुनाव जीता है. एक्टन पेशे से डॉक्टर हैं और कोरोना महामारी के दौरान राज्य की स्वास्थ्य निदेशक रह चुकी हैं. इसके साथ ही एक्टन ओहायो की पहली महिला गवर्नर बन गई हैं.

 

एक्टन ने कोलंबस के डाउनटाउन स्थित एक बॉलरूम में समर्थकों से बात की। उन्होंने उनसे कहा कि ओहियो ने एकता और शालीनता को चुना है, और आज से ही सुधार की प्रक्रिया शुरू हो रही है। उन्होंने ओहियो के सभी निवासियों के लिए एक गवर्नर के रूप में काम करने का वादा भी किया।


इधर न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हार के बाद विवेक रामास्वामी ने कहा, "मुझे भरोसा है कि कभी-कभी चीजें किसी वजह से होती हैं. ईश्वर की अपनी योजना है और हम उसके माध्यम हैं. मुझे अभी भी विश्वास है कि आने वाले समय में, हमारे राज्य और हमारे देश के सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं. यह मानव इतिहास का सबसे महान देश है..."

 

जब विवादों में आए रामास्वामी

 

एमी एक्टन की मां को लेकर बनाए गए टीवी विज्ञापन की वजह से विवादों में आए विवेक रामास्वामी का ट्रंप ने बचाव भी किया था. एमी एक्टन ने चुनाव प्रचार के दौरान आम लोगों के जीवन-यापन के खर्च और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच जैसे मुद्दे उठाए. उन्होंने अपने बचपन के संघर्षों का भी जिक्र किया. एक्टन ने बताया था कि बचपन का कुछ समय उन्होंने बेघर रहते हुए बिताया और एक सर्दी टेंट में भी गुजारी थी.
जीत के बाद अपने संबोधन में एक्टन ने कहा, "आज से घाव भरने की शुरुआत होती है."

 

भारतीय मूल की पिया डांडिया जीतीं

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार और भारतीय मूल की पिया डांडिया ने फ़्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट की सीट जीत ली है. उन्होंने साउथ फ़्लोरिडा के सबसे चर्चित चुनावी मुक़ाबलों में से एक में रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी अस्कर को हराया है. डांडिया की जीत ऐसे नए चुनावी क्षेत्र में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत है, जिसका परिसीमन 2026 के मिडटर्म चुनावों से पहले फ़्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस की कांग्रेसनल री-डिस्ट्रिक्टिंग प्रक्रिया के तहत किया गया था.

Uploaded Image

 

हाई स्कूल की प्रिंसिपल

 

डांडिया पहले हार्लेम में टीचर और हाई स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं. वह व्हाइट हाउस फ़ेलो के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने एप्पल में भी काम किया है.भारतीय प्रवासी माता-पिता के घर पाम बीच काउंटी में जन्मीं और पली-बढ़ीं डांडिया ने अपने चुनाव प्रचार में शिक्षा, महंगाई से जुड़ी चुनौतियों और आर्थिक अवसरों को प्रमुख मुद्दा बनाया. उनके प्रतिद्वंद्वी केसी अस्कर नेपल्स के कारोबारी और मरीन कॉर्प्स के पूर्व सैनिक हैं. उन्होंने रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी के कारोबार में अपना करियर बनाया. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सरकार की नीतियों का समर्थक बताया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही