Search

 
 
 

अमेरिका के दक्षिणी मिशिगन में भीषण तूफान से तबाही, लाखों घरों की बिजली गुल

 
Detroit : दक्षिणी मिशिगन में बुधवार को भीषण तूफान आया जिससे जगह जगह पेड़ उखड़ गये, शाखाएं टूट गयी. बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गये. खबर है कि 140,000 से अधिक उपभोक्ताओं और प्रतिष्ठानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. डीटीई एनर्जी ने शाम पांच बजकर चालीस मिनट तक लगभग 108,000 उपभोक्ताओं के बिजली संकट का सामना करने की सूचना दी.                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिणी मिशिगन में कई जगहों पर पेड़ गिर गये

वहीं कंज्यूमर्स एनर्जी ने 32,000 से अधिक लोगों और प्रतिष्ठानों के पास बिजली न होने की सूचना दी. राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताया कि डेट्रॉइट क्षेत्र, एन आर्बर और दक्षिणी मिशिगन में कई जगहों पर पेड़ गिर गये और शाखाएं टूट गयी हैं. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान रोमुलस के डेट्रॉइट उपनगर में 67 मील प्रति घंटे (107.83 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चलीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही