Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पकड़ाया जासूस, पुलिस के हवाले

Hyderabad : हैदराबाद में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दौरान राज्य सरकार के एक जासूस को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. आरोप है कि यह इंटेलिजेंस अफसर बैठक के दौरान कुछ डॉक्यूमेंट की तस्वीरें क्लिक करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए. बताया गया कि जब लोग खाना खाने के लिए गए हुए थे, उस दौरान वह अधिकारी उन कागजात की जांच कर रहा था. ऐसे में वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसके पकड़ कर पूछताछ की. फिर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल तेलंगाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डिलीट की तस्वीरें

बीजेपी की तेलंगाना इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कार्यवाही के दौरान एक खुफिया अधिकारी के पकड़े जाने की पुष्टि की है. यह बैठक हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एन इंद्रसेन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने खुफिया अधिकारी को उसके वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया और उसके द्वारा क्लिक की गयी तस्वीरों को डिलीट कर दिया. इसे भी पढ़ें –एक">https://lagatar.in/by-hitting-35-runs-in-an-over-bumrah-showed-his-brilliance-in-the-batting-anderson-said-brad-is-unfortunate/">एक

ओवर में 35 रन ठोककर बुमराह ने बैटिंग में दिखाया जलवा, एंडरसन ने कहा- ब्राड दुर्भाग्यशाली

घुसने के लिए पुलिस पास का इस्तेमाल किया

रेड्डी ने एचआईसीसी के बाहर पत्रकारों से कहा कि स्थानीय सरकार दुर्भावनापूर्ण मंशा से यहां हो रही बातचीत को सार्वजनिक करने की कोशिश कर रही है. खुफिया अधिकारी सभागार के भीतर आया, जहां प्रवेश की अनुमति नहीं थी. उसने घटनास्थल पर घुसने के लिए पुलिस पास का इस्तेमाल किया.

राज्य सरकार से माफी मांगने की मांग

बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया स्वीकार्य नहीं है. उसको दूसरों की निजता का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. उन्होंने सवाल पूछा कि सीएम के चंद्रशेखर राव ने खुफिया अधिकारियों को क्यों भेजा? अगर कुछ है, तो उनको सामने आकर निपटना चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना की माफी मांगने के लिए कहा. इस बीच घटना के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया. इसे भी पढ़ें – परिवारवाद">https://lagatar.in/country-is-tired-of-family-politics-modi/">परिवारवाद

की राजनीति से ऊब चुका है देश : मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही