Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
करमा पर्व महोत्सव में मांदर बजाकर झूमे मंत्री मिथिलेश ठाकुर, किया साड़ी और मांदर का वितरण Arun Kumar Yadav Garhwa: अखिल भारतीय आदिवासी महासभा प्रखंड कमिटी रंका के तत्वावधान में बरदरी गांव में करमा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर किया. मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उपहार स्वरूप साड़ी और मांदर का वितरण किया. इसके बाद सामूहिक पूजा अर्चना की गई. लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं. सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना की. मंत्री ने कहा कि करमा पर्व भादो मास की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. भाई की सुख समृद्धि के लिए बहने उपवास करती हैं. यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं. कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-of-brokers-and-corrupt-officers-in-jharkhand-police-deployed-in-recovery-babulal/">धनबाद

: झारखंड में दलालों व भ्रष्ट अफ़सरों की सरकार, पुलिस को वसूली में लगाया : बाबूलाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-26-at-16.41.37.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

बता दें कि करमा पर्व झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और बंगाल में भी मनाया जाता है. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम सचिव, मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, दिलीप गुप्ता, अहमद अली अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-gm-will-inspect-the-stations-of-asansol-jhajha-railway-section-on-27th/">देवघर

: 27 को आसनसोल-झाझा रेल सेक्शन के स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे जीएम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-26-at-16.41.22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही