Search

 
 
 

रांची के देवांश अग्रवाल ने जीता ऑल इंडिया स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब

 
Ranchi : द महाराष्ट्र स्क्वैश रैकेट स्टेशन के तत्वावधान में दूसरा गारवेया क्लब हाउस ऑल इंडिया स्क्वैश चैंपियनशिप का आयोजन मुंबई में किया गया. 19 से 24 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में रांची के देवांश अग्रवाल ने अंडर13 प्रतियोगिता का खिताब जीता. इस चैंपियनशिप में 19 राज्यों के कुल 460 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें झारखंड की ओर से देवांश अग्रवाल ने बॉय अंडर 13 में लगभग 50 खिलाड़ियों में पहले स्थान पर रहा. बता दें कि देवांश अग्रवाल देश के प्रसिद्ध कोर्ट एक्स्ट्रीम स्क्वैश दिल्ली में धुर्व धवन से ट्रेनिंग ले रहा है और अपनी शिक्षा भी दिल्ली से ले रहा है. एसआरएफआई झारखंड ने देवांश और उसके कोच को उनकी सफलता पर बधाई दी. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-rape-murder-case-tmc-doubts-cbis-capability-asks-why-investigation-is-getting-delayed/">कोलकाता

रेप-मर्डर केस : टीएमसी को सीबीआई की क्षमता पर संदेह, पूछा, जांच में देर क्यों हो रही है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही