Search

 
 
 

लीबिया में डेनियल तूफान ने मचायी तबाही, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत, 6000 अब भी लापता

 
Libia :  मोरक्को के बाद एक और अफ्रीकी देश में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. विनाशकारी डेनियल तूफान और बाढ़ ने लीबिया में भयानक तबाही मचायी है. विनाशकारी तूफान की वजह से 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं 5000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है. पूर्वोत्तर लीबिया के तटीय शहर सुसा में सात अन्य लोगों की मौत हुई है. कई बहुमंजिला इमारतें ढह गयी हैं. पूर्वी लीबियाई सेना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि विनाशकारी तूफान आने की वजह से डेरना शहर के ऊपरी हिस्सों में बने बांध टूट गये और बाढ़ आ गयी. तुर्किये ने राहत बचाव कार्य के लिए लीबिया में तीन विमान भेजे हैं. यह विनाशकारी तूफान लीबिया से उत्तरी मिस्र की तरफ बढ़ रहा है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-computer-breaks-down-in-rims-emergency-golden-hour-of-patients-getting-wasted-in-registration/">रांची

: रिम्स इमरजेंसी में कंप्यूटर खराब, मरीजों का गोल्डन ऑवर रजिस्ट्रेशन करने में हो रहा बर्बाद )

डेनियल तूफान ने डेरना में सबसे ज्यादा तबाही मचायी

डेनियल तूफान ने तटीय शहर डेरना में सबसे ज्यादा तबाही मचायी है. यहां कई बहुमंजिला इमारतें ढह गयी हैं. बिजली या संचार सेवा भी ठप है. तूफान के बाद आयी बाढ़ में कई लोग बह गये हैं. अब तक 2000 से अधिक लोगों का शव मिला है. जबकि 5 से 6 हजार लोग अभी भी लापता हैं. अभी मरने वाले का आंकड़ा और बढ़ सकता है. इस तबाही के बाद डेरना को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान देशभर में झंडे आधे झुके रहेंगे. तूफान से पहले ही एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-3-officers-are-kind-to-land-mafia-government-board-was-not-set-up-for-profit/">शुभम

संदेश एक्सक्लूसिव-3: भू-माफियाओं पर अफसर मेहरबान, फायदे के लिए नहीं लगाया सरकारी बोर्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही