Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंधी बारिश से तबाही, घर पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Chandwa : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बेमौसम आये आंधी बारिश ने जमीरा पंचायत के रोल गांव में जमकर तबाही मचाई. इलाके में कई पेड़ गिर गए. बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हुआ है वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. बारिश के दौरान रोल निवासी जितेंद्र उरांव, पिता-तेतरा उरांव के घर पर विशाल इमली का पेड़ गिर गया, जिसके कारण घर को बड़ा नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि इस हादसे में घरवालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घर क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है. बारिश से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही मुखिया दुर्गावती देवी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर आपदा से हुये नुकसान पर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/farmer-became-a-teacher-when-he-lost-his-job-in-corona-did-floral-makeup-in-barren-land/">कोरोना

में नौकरी गई तो शिक्षक से बने किसान, बंजर भूमि में कर दिया पुष्प शृंगार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही