Search

 
 
 

रांची : ईवा के सावन मिलन समारोह में देवदत्ता साहा बनीं सावन क्वीन

 
Ranchi : इंजीनियर्स वाइव्स एसोसिएशन (ईवा ) ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमें ईवा की सदस्यों ने जम कर आनंद उठाया. इस मिलन समारोह में गीत, संगीत, कैटवॉक, कजरी, एकल नृत्य एवं झूला जैसी कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. ईवा के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया.

कजरी में सभी प्रतिभागी जम कर झूमी

कार्यक्रम की शुरुआत इंदु पराशर के भजन सत्यम शिवम सुंदरम के साथ हुई. इसके बाद नृत्य में किरण सिंह, रूपम सिन्हा, विनीता, नेहा गुप्ता, चंदा राव, वंदना वर्णवाल, शैल मिश्रा और सेजल ने खूब वाहवाही लूटी. अमृता, रीता सिंह, नीरा, मंजुला जायसवाल और कृष्णा श्रीवास्तव के भजनों को दर्शकों ने पसंद किया. कजरी में सभी प्रतिभागी जम कर झूमी. इन प्रस्तुतियों के बाद कई तरह के सावन गेम हुए. जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मनोरंजन किया. प्रतियोगिता में सावन क्वीन का खिताब देवदत्ता साहा, गॉजियस लेडी का खिताब अनामिका आनंद और परफेक्ट ग्रीन का खिताब रीता सिंह ने अपने नाम किया. इन विजेताओं को ताज, बुके और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

केक काटा और सबों को सावन गिफ्ट दिए गए

ईवा की उपाध्यक्ष आभा त्रिवेदी ने बताया कि 2007 में ईवा की स्थापना हुई थी और उसके बाद से ही विभिन्न तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन संस्था के द्वारा होता आया है. कार्यक्रम के अंत में सबों ने मिलकर केक काटा और सबों को सावन गिफ्ट दिए गए. कार्यक्रम का संचालन आभा त्रिवेदी ने और धन्यवाद ज्ञापन अंजु कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें – पिछड़ा">https://lagatar.in/government-should-implement-the-recommendation-of-backward-classes-commission-soon-rajendra-prasad/">पिछड़ा

वर्ग आयोग की अनुशंसा जल्द लागू करे सरकार : राजेंद्र प्रसाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही