Search

 
 
 

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में विकास हो रहा हैः  मंत्री मिथिलेश

 
Garhwa: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा प्रखंड को विभिन्न गांवों में जनसंवाद आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. मंत्री ने मौके पर ही कई समस्याओं का निदान किया. जबकि शेष समस्याओं का निदान यथा शीघ्र करने की बात कही. इस दौरान मंत्री गढ़वा प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के बरवाटोला में शब्बीर आलम खां व हाजी रऊफ के घर के समीप, ग्राम पिपरा में मदरसा के समीप, बना मोड़ के समीप, लापो में बुधन खां के घर के समीप, ग्राम बाएं में शिव मंदिर के समीप, गांगी खुर्द बर पेड़ के समीप, गांगी कला में देवी धाम के समीप, गरनाहा में कविता देवी के घर के समीप आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों से मिले. मंत्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद से पहली बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है. आजादी के बाद से अब तक गढ़वा के इतिहास में जो विकास कार्य नहीं हो सका था वह अब हो रहा है. काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद पिछले साढ़े चार वर्षों में गढ़वा ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है. उसके बाद से लगातार दिन-रात एक करके मैं गढ़वा के विकास में लगा हुआ हूं. तब आज गढ़वा के कोने-कोने में विकास की किरण दिखाई पड़ रही है. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, हुसैन अली, संजय कांस्यकार, सलीम जाफर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, अंसार खां, राजेंद्र पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/if-police-failed-to-solve-doctors-murder-case-then-investigation-was-handed-over-to-cbi-mamata/">महिला

डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस विफल रही, तो जांच सीबीआई के हवाले : ममता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही