Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों का विकास जरूरीः राज्यपाल

Lohardaga: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट चीरी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनसे संवाद किया. उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के इतने वर्षों के उपरांत भी ग्रामीण क्षेत्रों में जाने पर विभिन्न समस्याओं की जानकारी देखने को मिलती है. देश के विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास आवश्यक है. एक समय था कि केंद्र से लोगों के विकास के लिए भेजी गयी राशि का लाभ लाभुकों तक पूरा नहीं पहुंचता था. वर्तमान में प्रधानमंत्री लाभुकों तक विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचा रहे हैं. महामहिम ने कहा कि देश के किसी भी व्यक्ति की मृत्यु भूख से न हो, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है.

मैं आप सबका विकास देखना चाहता हूंः संतोष गंगवार 

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के बीच यह जानने आया हूं कि आपको केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं. आपकी विभिन्न समस्याएं जान सकूं, ताकि इससे सरकार को अवगत कराकर इसका निदान किया जा सके. मैं आप सबका विकास देखना चाहता हूं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि किसानों के हित में `प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना` संचालित है. कहा कि ऐसा कोई परिवार तो नहीं है जो निःशुल्क अनाज के लाभ की उपलब्धता से वंचित है, जो इस योजना के पात्र हैं. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे कभी पेट्रोलियम मंत्री हुआ करते थे तथा लोगों के मध्य एलपीजी गैस की उपलब्धता के लिए पूर्णतः सक्रिय रहे थे. वर्तमान में प्रत्येक परिवार तक एलपीजी गैस की उपलब्धता हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हमारी माताओं-बहनों के मध्य `प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना` के तहत निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ प्रदान किया जा रहा है.

सखी मंडल के सदस्यों ने भी अपने विचार प्रकट किये

राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल नितांत आवश्यक है. विभिन्न वैज्ञानिक शोधों में बताया गया है कि गंदा पानी पीने से गंभीर बीमारियां होती हैं. उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली. उक्त अवसर पर राज्यपाल के समक्ष सखी मंडल के सदस्यों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सखी मंडल से जुड़ने से पूर्व उनलोगों की आर्थिक स्थिति खराब थी. अब इससे जुड़ने के उपरांत आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है. वहीं राज्यपाल के समक्ष प्रखंड प्रमुख मुनी देवी, कुड़ू प्रखंड के उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, कुड़ू पंचायत के मुखिया राजेश लोहरा, मीणा उरांव, जीमा बरवाटोली, चीरी अनिमा एक्का, ग्राम सुकमार, सुमिता खलखो, जीमा चटकपुर, शमशाद अंसारी आदि ने भी संवाद किया. राज्यपाल ने उक्त अवसर पर नवजात शिशु आशिया परवीन का अन्न प्राशन किया.

लाभुकों के बीच पावर स्प्रेयर व व्हील चेयर बांटे गये

इस बीच राज्यपाल के द्वारा उक्त अवसर पर विभिन्न योजना अन्तर्गत लाभुकों के मध्य पावर स्प्रेयर व व्हील चेयर का वितरण किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णतः प्रमाण पत्र, मनरेगा स्वीकृति प्रमाण पत्र, उद्योग विभाग द्वारा सहायतार्थ राशि प्रदान किया गया. उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अपने व्यस्ततम समय में से निकालकर ग्रामीणों से संवाद करने के लिए यहां आये हैं. इसके लिए सभी आभारी हैं. इससे पूर्व राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सखी मंडल की दीदियों के साथ नवाटोली में भेंट की तथा सखी मंडल की दीदियों को प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जीतेंद्र मुंडा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही