Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: पर्यटन स्थलों के विकास को मिलेगी रफ्तार, DC ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सरायकेला-खरसावां जिले के पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है.
Advertisement
Advertisement
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई.

Uploaded Image

बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों की सुविधाओं में बढ़ोतरी और खेल अधोसंरचना के बेहतर उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में उपायुक्त ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए.

 

बैठक में सीतारामपुर डैम, सतनाला डैम, डोबो, राजनगर स्थित श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर, भीमखांदा और सरायकेला के श्मशान काली मंदिर समेत अन्य पर्यटन स्थलों के विकास प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई. इन स्थानों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए बोटिंग, एप्रोच रोड, घाट और सीढ़ियों का निर्माण, रेलिंग, वॉल पेंटिंग, दिशा सूचक बोर्ड (साइनेज), बैठने की व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना पर विचार किया गया.

 

बैठक में पर्यटन विभाग की श्रेणी-बी के तहत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक मेलों और पर्यटन महोत्सवों को लेकर भी चर्चा हुई. समिति ने खरसावां छऊ महोत्सव और जायदा पर्यटन मेला का स्थल निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन करने और अपनी रिपोर्ट देने का निर्णय लिया.

 

इसके अलावा आकर्षणी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रस्तावित विद्युत व्यवस्था की प्रशासनिक स्वीकृति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्य नियमों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

 

खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी बैठक में अहम फैसले लिए गए. बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में तैयार टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

 

उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के स्कूलों के इच्छुक छात्रों को नियमित रूप से इन खेल सुविधाओं से जोड़ा जाए और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए.

 

जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने बैठक में बताया कि जिले में चार नए डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है. इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग से दोबारा पत्राचार कर प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई कराने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को जल्द नई प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही