Latehar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लोगों को उजाड़ने से पहले बसाने की मांग की है. प्रतुल ने कहा कि कोई भी सरकार बिना पुनर्वास के लोगों को बेघर नहीं करती है. प्रतुल ने सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट कर अंचलाधिकारी लातेहार के द्वारा पतरातू के लोगों को ज़मीन खाली करने के नोटिस की कॉपी को संलग्न किया है. आगे मुख्यमंत्री से कहा कि आप तो बार-बार दावा करते हैं कि आपकी सरकार आदिवासी मूलवासी की सरकार है. फिर लातेहार के पतरातू गांव के गरीब लोगों को बिना पुनर्वासित किये क्यों बेघर किया जा रहा हैं? प्रतुल ने कहा कि बेशक विकास होना चाहिए, लेकिन विनाश के मॉडल पर नहीं. इस जमीन पर दशकों से ये गरीब घर बनाकर रह रहे हैं. कल्याणकारी सरकारी गरीबों के हित में कार्य करती है. प्रतुल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इन लोगों के पास 1 इंच भी कहीं जमीन नहीं है. अगर इनके आशियाना को बुलडोजर से रौंद दिया गया तो ये गरीब कहां जाएंगे? इन्हें गलत राह में ना भेजें.पहले इनके पुनर्वास की व्यवस्था हो. फिर कोई कदम उठाया जाए.
: चौपारण के हजारीधमना में डोभा बना ही नहीं, निकाल ली गई 25 लाख की राशि [wpse_comments_template]
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dobha-was-not-built-in-chauparan-an-amount-of-25-lakhs-was-withdrawn/">हजारीबागमाननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM">https://twitter.com/HemantSorenJMM?ref_src=twsrc%5Etfw">@HemantSorenJMM
">https://t.co/6oiOGFOL5w">pic.twitter.com/6oiOGFOL5w
जी,कोई भी सरकार बिना पुनर्वास के लोगों को बेघर नहीं करती है।आप तो बार-बार दावा करते हैं कि आप की सरकार आदिवासी मूलवासी की सरकार है।#लातेहार">https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#लातेहार
के #पतरातू">https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%82?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#पतरातू
गांव के गरीब लोगों को बिना पुनर्वास किये क्यों बेघर कर रहे हैं?लातेहार के अंचल अधिकारी ने… pic.twitter.com/6oiOGFOL5w
— Pratul Shah Deo🇮🇳 (@pratulshahdeo) June">https://twitter.com/pratulshahdeo/status/1667467377103994880?ref_src=twsrc%5Etfw">June
10, 2023
: चौपारण के हजारीधमना में डोभा बना ही नहीं, निकाल ली गई 25 लाख की राशि [wpse_comments_template]
Leave a Comment