Search

एक करोड़ से रांची व गिरिडीह जेल में होगा विकास कार्य, गृह विभाग की मंजूरी

Ranchi :  एक करोड़ की लागत से रांची और गिरिडीह जेल में विकास का कार्य कराया जायेगा. इसको लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के हॉस्पिटल बिल्डिंग की मरम्मति का कार्य 72.45 लाख से किया जायेगा. वहीं  गिरिडीह सेंट्रल जेल में 17.32 लाख की लागत से चार बोरबेल लगाये जायेंगे. गृह विभाग ने राशि का भी आवंटन कर दिया है. (पढ़ें, मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-ed-court-issues-non-bailable-warrant-of-birendra-rams-associate-mukesh-mittal/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस : ED कोर्ट ने बीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल का नन बेलेबल वारंट जारी किया)

कार्य की गुणवत्ता में पायी गयी तो एजेंसी के खिलाफ होगी कार्रवाई:

गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेवारी संयुक्त रूप से संबंधित काराधीक्षक और एजेंसी की होगी. संबंधित एजेंसी उच्च गुणवत्ता युक्त मानक स्तर का कार्य सुनिश्चित करायेंगे. यह उनकी व्यक्तिगत जवाबदेही होगी. कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर अथवा कार्य मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर संबंधित एजेंसी सीधे तौर पर इसके लिए उत्तरदायी होंगे. ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. संबंधित काराधीक्षक निरंतर योजनाओं की जांच करेंगे और अपनी देख-रेख में ससमय कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-airport-major-accident-averted-due-to-indigo-pilots-wisdom/">रांची

एयरपोर्ट : इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, इंजन में खराबी के बाद उड़ान रोकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp