Search

 
 
 

बड़कागांव के सुदूरवर्ती अंगों पंचायत में विकास कार्य को मिलेगी गति

 
  • सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. देवेंद्र सिंह देव के प्रयास से बदलेगी गांव की तस्वीर, पीएमओ से मिला सकारात्मक जवाब
  • ग्राम विकास के गंभीर मुद्दे को उठाते रहे हैं डॉ. देवेंद्र
  • राष्ट्रपति को गांवों की समस्याओं से कराया था अवगत
Badkagawn (Hazaribagh) : आदिवासी समाज की आवाज बन कर जनहित में सदा तत्पर रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. देवेंद्र सिंह देव को लोग विकास पुरुष की संज्ञा देते हैं. बड़कागांव की अंगों पंचायत, बरकठ्ठा के इचाक, डाड़ी, घाघर, पुरणपनियां आदि गांवों में वह शुरू से ग्राम विकास जैसे ज्वलंत मुद्दे को उठाते रहे हैं. सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी डॉ. देवेंद्र विकास की अलख जगाते रहते हैं वह कहते हैं कि अंगों पंचायत तो शुरुआत है, अभी बहुत आगे जाना है. चारों तरफ उनके विकास की योजना का चर्चा है. विदित हो कि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. देवेंद्र सिंह देव ने राष्ट्रपति को पत्र द्वारा गांवों के विकास को लेकर अवगत कराया गया था. इस पर राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा पीएमओ को पत्र भेजा गया. इस पर पीएमओ ने संज्ञान लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस पत्र पर राष्ट्रपति की अनुशंसा से त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए. इसे लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से डॉ. देवेंद्र को फोन आया और कहा गया कि आपके विकास कार्यों का स्वागत है. दरअसल, बड़कागांव प्रखंड की अंगो पंचायत अंतर्गत ग्राम पचंडा सदियों से पिछड़ा है. इस गांव में हर साल ग्रामीण खुद श्रमदान कर पुलिया का निर्माण करते हैं. लेकिन, बरसात में पुलिया ढह जाता है. यहां के हालात देख कर डॉ. देवेंद्र ने झारखंड ग्राम विकास की आवाज को बुलंद किया. उनका कहना है कि झारखंड आदिवासी बाहुल्य राज्य होने के बावजूद ग्राम विकास में अत्यंत पिछड़ा है. ग्रामीण मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा से वंचित हैं. इस लेकर डॉ. देवेंद्र ने ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य की पूर्णता का संकल्प लिया. इस सबंध में राष्ट्रपति को किए गए पत्राचार कर डॉ. देवेंद्र सिंह देव ने गांव का चहमुखी विकास, मूलभूत सुविधाओं पर काम, बिजली आपूर्ति आदि ज्वलंत मुद्दों को बहुत बारीकी से उठाया. इस पर पीएमओ से सकारात्मक जवाब मिला है. डॉ. देवेंद्र की पहल से अब सुदूरवर्ती अंगो पंचायत में ग्राम विकास कार्य को गति मिलेगी. सामाजिक कार्यकर्ता ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का आभार जताया है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-invited-to-attend-the-closing-ceremony-of-fhi-hockey/">सीएम

को FIH हॉकी के समापन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही