Search

 
 
 

अवैध लघु खनिजों पर 10 गुना दंड लगाने के आदेश के विकास कार्य प्रभावित

ठेकेदारों द्वारा सरकारी काम में अवैध खनिजों के इस्तेमाल करने दंड सहित अन्य करों के साथ की जाने वाली राशि वास्तविक रायल्टी से 10 गुना से अधिक है. जैसे बोल्डर पर रॉयल्टी दर 132 रुपये प्रति घन मीटर है. ठेकेदार द्वारा एक घनमीटर अवैध बोल्डर इस्तेमाल करने पर उससे कुल 2948.97 रुपये की वसूली होगी. इसी तरह एक घनमीटर अवैध मुरम इस्तेमाल करने पर ठेकेदार से 849.95 रुपये की वसूली होगी.
 

Ranchi (jharkhand development ): झारखंड में अवैध लघु खनिजों के इस्तेमाल पर लगने वाले दंड की वजह से विकास कार्य प्रभावित हो गया है. वैध खनिजों की कमी के कारण निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों ने या तो काम बंद कर दिया है या काम की गति धीमी कर दी है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों के लिए लघु खनिजों की जरूरत से संबंधित रिपोर्ट वर्क्स डिपार्टमेंट से मांगी है.

 

जानकारी के मुताबिक ठेकेदारों द्वारा सरकारी काम में अवैध खनिजों के इस्तेमाल करने पर दंड सहित अन्य करों (टैक्स व सेस) के साथ वसूल की जाने वाली राशि वास्तविक रायल्टी से 10 गुना से अधिक है. जैसे बोल्डर पर रॉयल्टी दर 132 रुपये प्रति घन मीटर है. ठेकेदार द्वारा एक घनमीटर अवैध बोल्डर इस्तेमाल करने पर उससे कुल 2948.97 रुपये की वसूली होगी. इसी तरह एक घनमीटर अवैध मुरम (मोरम) इस्तेमाल करने पर ठेकेदार से 849.95 रुपये की वसूली होगी. हालांकि मुरम पर रॉयल्टी दर प्रति घनमीटर सिर्फ 38 रुपया है.

 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कैबिनेट ने अवैध लघु खनिजों पर दंड लगाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने सहमति दी है. कैबिनेट के फैसले के आलोक में विभिन्न वर्क्स डिपार्टमेंट ने अवैध खनिजों के इस्तेमाल करने ठेकेदारों से वसूली जाने वाली राशि की गणना कर आदेश जारी किया है. इस आदेश के हिसाब से अगर कोई ठेकेदार निर्माण कार्य में एक घनमीटर अवैध बालू इस्तेमाल करता है तो सरकार उससे 1117.91 रुपये की वसूली करेगी. इसमें बालू पर लगने वाला रॉयल्टी, रॉयल्टी के बराबर दंड, दोगुनी रायल्टी का 10 गुना राशि के साथ ही DMFT,  मैनेजमेंट शुल्क, पर्यावरण सेस और आयकर की राशि शामिल है. एक घनमीटर बालू पर 50 रुपये रॉयल्टी लगता है.

 

यही स्थिति निर्माण कार्य में लगने वाले अन्य लघु खनिजों की भी है. सबसे ज्यादा समस्या मिट्टी के मुद्दे पर है. इसकी वजह किसी भी जमीन मालिक के पास किसी ठेकेदार को मिट्टी देने के लिए आवश्यक दस्तावेज और सरकारी अनुमति का नहीं होना बताया जाता है. जमीन मालिक को यह कानूनी अधिकार हासिल करने के लिए उसे लीज की पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा.

 

लेकिन विभागीय पेचीदगियों से कोई जमीन मालिक यह कानूनी अधिकार लेने से बचता है. मिट्टी के मामले में दूसरी बड़ी समस्या यह है कि सड़क, या भवन का निर्माण जहां होना है, वहां किसी जमीन मालिक के पास मिट्टी के लिए चालान देने का वैधानिक अधिकार है या नहीं.

 

प्रति घन मीटर वैध चालान के बिला लगने वाले दंड का ब्योरा

खनिज R 2×R 2R×10 DMFT MF EC IT Total
बोल्डर 132 Rs 264 2640 39.60 1.41 1.32 2.64 2948.97
चिप्स 250 Rs 500 5000 75 1.41 2.50 5.00 5583.91
बालू 50 Rs 100 1000 15 1.41 0.50 1.00 1117.91
मुरम 38 Rs 76 760 11.40 1.41 0.38 0.76 849.95
स्टोन डस्ट 94 Rs 188 1880 28.20 1.41 0.94 1.88 2100.43
मिट्टी 20 Rs 40 400 6 1.41 0.20 0.40 448.01

नोटः (रायल्टी= R), DMFT, (मैनेजमेंट शुल्क= MF), ( पर्यावरण सेस= EC), (आयकर=IT)

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही