Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवेंद्र फडणवीस का धमाका, नवाब मलिक ने मुंबई बम कांड के दोषी दाऊद के परिवार से खरीदी जमीन

Advertisement
Advertisement
Mumbai :  महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर करारा हमला किया. देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी थी. कहा कि दाऊद के लोगों से सस्ते में जमीन खरीदी गयी. देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक से पूछा कि उनके परिवार ने आखिर मुंबई हमले के दोषियों से जमीन क्यों खरीदी. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/shilpa-and-raj-were-seen-together-for-the-first-time-after-coming-out-of-jail-had-darshan-of-mother-chamunda-devi/">जेल

से बाहर आने के बाद पहली बार साथ दिखे शिल्पा और राज , मां चामुंडा देवी के किये दर्शन

टाइगर मेमन की गाड़ियों में RDX लोड कराया

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने दो नामों सरदार शाह वली खान और मोहम्मद सलीम पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि सरदार शाह वली खान 1993 बम ब्लास्ट का गुनाहगार है, जिसे उम्रकैद हुई थी. वली खान ने टाइगर मेमन का सहयोग किया था.  देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उसने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई महानगर पालिका में कहां बम रखना है इसकी रेकी की थी. कहा कि उसने ही टाइगर मेमन की गाड़ियों में RDX लोड कराया था. इसे भी पढ़ें :  जम्मू-">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-soldiers-posted-in-kashmir-valley-will-now-be-able-to-study-army-has-done-mou-with-kashmir-university/">जम्मू-

कश्मीर : कश्मीर घाटी में तैनात जवान अब कर सकेंगे पढ़ाई, सेना ने कश्मीर विवि से किया MOU

सलीम पटेल हसीना के सारे बिजनेस का प्रमुख था

इस क्रम में मोहम्मद सलीम पटेल का नाम लेते हुए  देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह दाऊद इब्राहिम का आदमी था. वह  हसीना पारकर का ड्राइवर और बॉडीगार्ड था. पूर्व सीएम का कहना था कि हसीना पारकर जब 2007 में गिरफ्तार की गयी थी. उस समय सलीम पटेल भी अरेस्ट हुआ था. फडणवीस के कहा कि रिकॉर्ड से पता चला कि दाऊद के फरार होने के बाद हसीना के नाम से संपत्तियां जमा होती थीं. इसमें सलीम का अहम रोल था. संपत्तियों की पावर अटॉर्नी उसी नाम से ली जाती थी.  आरोप लगाया कि सलीम पटेल हसीना के सारे बिजनेस (जमीन कब्जे) का प्रमुख था. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुर्ला में एक तीन एकड़ जगह है. इसे गोवा वाला कंपाउंड कहा जाता है. यह जगह LBS रोड पर है, जो काफी महंगा इलाका है. इस जमीन की एक रजिस्ट्री सोलिडस नाम की कंपनी (Solidus company) के नाम पर हुई जो कि नवाब मलिक के परिवार की है.   इसे सरदार शाह वली खान और सलीम पटेल ने  सोलिडस कंपनी को बेची थी. आरोप है कि यह कंपनी नवाब मलिक के परिवार की है. जिसका मालिक फराज मलिक है.

डील के वक्त 2005 में नवाब मलिक मंत्री थे  

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जमीन की कीमत काफी ज्यादा थी, बावजूद इसके इसे सिर्फ 30 लाख में खरीदा गया, जिसमें से सिर्फ 20 लाख रुपये दिये गये.  नवाब मलिक बतायें कि जब सौदे के वक्त (2005) में वह मंत्री थे तो सौदा कैसे हुआ. मुंबई के गुनाहगारों से जमीन क्यों खरीदी? पूर्व सीएम ने कहा कि इन दोषियों पर उस वक्त टाडा लगा था. कानून के अनुसार टाडा के दोषी की संपत्ति सरकार जब्त करती है. क्या टाडा के आरोपी की जमीन जब्त ना हो, इसलिए यह आपको ट्रांसफर की गयी? कहा कि यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा मसला है. बता दें कि कुछ दिन पूर्व देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता से जुड़े कई सबूतों का खुलासा करेंगे. भाजपा नेता ने कहा था कि कि दावे से जुड़े दस्तावेज वे सही अधिकारियों और राकंपा प्रमुख शरद पवार को सौंप देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही