Mumbai : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर करारा हमला किया. देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी थी. कहा कि दाऊद के लोगों से सस्ते में जमीन खरीदी गयी. देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक से पूछा कि उनके परिवार ने आखिर मुंबई हमले के दोषियों से जमीन क्यों खरीदी. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/shilpa-and-raj-were-seen-together-for-the-first-time-after-coming-out-of-jail-had-darshan-of-mother-chamunda-devi/">जेल
से बाहर आने के बाद पहली बार साथ दिखे शिल्पा और राज , मां चामुंडा देवी के किये दर्शन
कश्मीर : कश्मीर घाटी में तैनात जवान अब कर सकेंगे पढ़ाई, सेना ने कश्मीर विवि से किया MOU
से बाहर आने के बाद पहली बार साथ दिखे शिल्पा और राज , मां चामुंडा देवी के किये दर्शन
टाइगर मेमन की गाड़ियों में RDX लोड कराया
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने दो नामों सरदार शाह वली खान और मोहम्मद सलीम पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि सरदार शाह वली खान 1993 बम ब्लास्ट का गुनाहगार है, जिसे उम्रकैद हुई थी. वली खान ने टाइगर मेमन का सहयोग किया था. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उसने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई महानगर पालिका में कहां बम रखना है इसकी रेकी की थी. कहा कि उसने ही टाइगर मेमन की गाड़ियों में RDX लोड कराया था. इसे भी पढ़ें : जम्मू-">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-soldiers-posted-in-kashmir-valley-will-now-be-able-to-study-army-has-done-mou-with-kashmir-university/">जम्मू-कश्मीर : कश्मीर घाटी में तैनात जवान अब कर सकेंगे पढ़ाई, सेना ने कश्मीर विवि से किया MOU
Leave a Comment