Search

देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार, भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, चन्द्रशेखर बावनकुले ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व शिवसेना नेता नरेंद्र भोंडेकर ने इस्तीफा दे दिया. साथ ही विधानसभा के उपनेता का पद भी छोड़ दिया है, सूत्रों के अनुसार मंत्री पद नहीं मिलने से वह नाराज थे. Mumbai :   महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के  कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम आज रविवार को नागपुर में शुरू हुआ. शपथ ग्रहण समारोह में सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल हुए.  भाजपा ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास रखा है. सबसे पहले शपथ लेने वालों  में भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले शामिल थे. इन तीनों ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.  खबर है कि भाजपा के कोटे से 20 विधायक मंत्री बनें, शिवसेना के कोटे से 13, और एनसीपी कोटे से 10 विधायकों के शपथ ली. . इधर खबरआयी है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व शिवसेना नेता नरेंद्र भोंडेकर ने इस्तीफा दे दिया. साथ ही विधानसभा के उपनेता का पद भी छोड़ दिया है, सूत्रों के अनुसार मंत्री पद नहीं मिलने से वह नाराज थे.

मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का रहेगा, बाद में बदलाव होगा

सूत्रों के अनुसार मंत्रियों का कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का रहेगा. बाद में बदलाव होगा. आज  हसन मुश्रीफ (एनसीपी), गिरीश महाजन (बीजेपी),   धनंजय मुंडे (एनसीपी) मंगल प्रभात लोढ़ा(बीजेपी),   उदय सामंत (शिवसेना) जयकुमार रावल (बीजेपी),  पंकजा मुंडे (बीजेपी) अतुल सावे (बीजेपी) अशोक उइके (बीजेपी),  शंभूराज देसाई (शिवसेना)  आशीष शेलार (बीजेपी),   दत्तात्रय भरणे (शिवसेना),   शिवेंद्र राजे (बीजेपी) माणिकराव कोकाटे (एनसीपी),   जयकुमार गोरे (बीजेपी)  नरहरि झिरवाल (एनसीपी),   संजय सावकारे (बीजेपी) संजय शिरसाट (शिवसेना),   भरत गोगावले (शिवसेना), मकरंद जाधव-पाटिल (एनसीपी), नितेश राणे (बीजेपी),   आकाश फुंडकर (बीजेपी),   बाबासाहेब पाटिल (एनसीपी),   प्रकाश अबितकर (शिवसेना),  (माधुरी मिसाल (बीजेपी),   आशीष जयसवाल (शिवसेना)   पंकज भोयर (बीजेपी),   मेघना बोर्डिकर (बीजेपी),  इंद्रनील नाइक (एनसीपी)  योगेश कदम (शिवसेना) ने मंत्री पद की शपथ ली.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp