Search

 
 
 

देवेंद्र फडणवीस ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया

लोगो में नासिक और त्र्यंबकेश्वर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रतीक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सिंहस्थ कुंभ मेले का शुभारंभ 31 अक्टूबर, 2026 को होगा. यह 24 जुलाई, 2028 तक चलेगा, मुख्य स्नान कार्यक्रम 2027 में होंगे.
 

 Mumbai : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज बुधवार को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए आधिकारिक लोगो का अनावरण किया. श्री फडणवीस ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में लोगो का अनावरण किया.

 

जान लें कि यह आयोजन गोदावरी नदी के तट पर नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होता है. यह  हर 12 साल में आयोजित होने वाले सबसे पवित्र आयोजनों में से एक है. 

 


लोगो में नासिक और त्र्यंबकेश्वर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रतीक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सिंहस्थ कुंभ मेले का शुभारंभ 31 अक्टूबर, 2026 को होगा. यह 24 जुलाई, 2028 तक चलेगा, मुख्य स्नान कार्यक्रम 2027 में होंगे. 

 


पहला मुख्य स्नान  2 अगस्त, 2027 को और  दूसरा 31 अगस्त, 2027 को नासिक और त्र्यंबकेश्वर में  होगा,  तीसरा अंतिम  स्नान 11 सितंबर, 2027 को नासिक में और 12 सितंबर 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा.

 


देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि राज्य की महायुति सरकार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और संतों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के साथ भव्य और दिव्य कुंभ मेले के आयोजन की तैयारी में लग गयी है.

 


फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार हर 12 साल में होनेवाले इस आध्यात्मिक समागम के सुचारू आयोजन के लिए अखाड़ों और धर्मगुरुओं के साथ समन्वय में काम कर रही है.

 


मुख्यमंत्री ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले के लोगो का अनावरण करने और 13 प्रमुख अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने के बाद ये बातें कहीं.

 


खबरों के अनुसार कुंभ मेला प्राधिकरण, मायजीओव  और एसोसिएशन ऑफ डिजाइनर्स ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित   प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो के डिजाइन का सलेक्शन किया गया है.

 


20 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कुल 3,067 प्रविष्टियां मिली. इनमें 70 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की प्रविष्टियां भी थीं.

 


देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि प्रसून जोशी सहित  प्रख्यात डिजाइन विशेषज्ञों की  समिति ने विजेता डिजाइन का चयन किया. बताया कि सुमित काटे ने प्रथम पुरस्कार जीता.

 


उन्हें इनाम स्वरूप  तीन लाख रुपये मिले. मयंक नायक ने दो लाख रुपये का दूसरा और पीयूष पिंपलनेरकर ने एक लाख रुपये का तीसरा पुरस्कार जीता. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही