Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवेंद्र महतो की कोर्ट में हो सकती है पेशी,फिरायालाल चौक पर वज्र वाहन के साथ पुलिस मुस्तैद

Ranchi : JSSC कार्यालय के बाहर आज छात्रों का प्रदर्शन दिनभर चलता रहा. उनकी अगुवाई कर रहे JLKM नेता देवेंन्द्र नाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया था. दिनभर हिरासत में रखने का बाद पुलिस देवेंद्र महतो को पुलिस कोर्ट ले जा रही है. ऐसे में छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया है. वे पहले ही प्रशासन से देवेंद्र को छोड़ने के लिए चेतावनी दे चुके हैं. वहीं छात्रों के हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद है. फिरायालाल चौक पर भारी संख्या में पुलिस की तैनात है. साथ ही वाटर कैनन और वज्र वाहन भी रखे गए हैं. जिससे कोई भी हंगामा हो तो उसे वहीं रोका जा सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/lathi6.jpg">

class="aligncenter wp-image-989121 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/lathi6.jpg"

alt="dvdsv" width="600" height="400" /> यहां बता दें कि JSSC के चाय बागान नामकोम स्थित कार्यालय में CGL के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन आज से शुरू हुआ, जो 20 दिसंबर तक चलेगा. वहीं दूसरी ओर प्रदर्शकारी छात्रों का आंदोलन भी कार्यालय के बाहर दिनभर जारी था. JLKM नेता देवेंन्द्र महतो प्रदर्शनकारी छात्रों की अगुवाआई कर रहे थे. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किय़ा. जिसमें कई छात्रों को चोट भी आई है. हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे. इसी बीच पुलिस ने देवेंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया था. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि JSSC कार्यालय के एक किलोमीटर के बाद हम सभी विरोध कर रहे हैं, वो भी पुलिस को नहीं पच रहा है. बता दें कि प्रशासन ने नामकुम के सदाबहार चौक के 500 मीटर के दायरा में और JSSC कार्यालय के भी 500 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दिया गया है. जो 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक लागू रहेगा. इसे भी पढ़ें - कन्या">https://lagatar.in/firoz-accused-of-molesting-girl-students-of-girls-school-confessed/">कन्या

पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी फिरोज ने कबूला- शादी नहीं हुई तो लड़कियों को छेड़ने लगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही