Search

 
 
 

इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह के हाथों जूस पीकर देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन तोड़ा, सोनम वांगचुक ने  दी बधाई

Ranchi News : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) की परीक्षा रद्द करने का फैसले से आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है. सीएम की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे और छात्र नेता देवेंद्र महतो को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई
 
छात्र नेता देवेंद्र महतो ने जूस पीकर अनशन तोड़ा

Ranchi News : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) की परीक्षा रद्द करने का फैसले से आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है. सीएम की घोषणा के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह सोमवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचे और छात्र नेता देवेंद्र महतो को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई. इसके साथ ही श्री महतो का अनशन 24 दिन बाद समाप्त हो गया. 

Uploaded Image
  
 
यह खबर फैलते ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कल रात झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उन्हें बधाई दी. उन्होंने झारखंड के छात्रों की मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं..

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


इस दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री की भूमिका की भी सराहना की गयी. बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार और जनता मिलकर आगे भी काम करे और जहां भी कमियां या समस्याएं सामने आएं, उन्हें मिलकर दूर किया जाये. सोनम वांगचुक ने छात्रों की उपलब्धि को सकारात्मक कदम बताते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही