Search

 
 
 

देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रांची सदर अस्पताल में भर्ती

Ranchi News :  जानकारी के अनुसार, देवेंद्र नाथ महतो को तेज बुखार, लगातार दस्त/डिसेंट्री, उल्टी और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत है. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनकी आवश्यक जांच की जा रही है और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उपचार दिया जा रहा है.
 
देवेंद्र नाथ महतो
  • तेज बुखार, दस्त, उल्टी और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत
  • सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

Ranchi News :  आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

 

Uploaded Image

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज 

 

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र नाथ महतो को तेज बुखार, लगातार दस्त/डिसेंट्री, उल्टी और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत है. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनकी आवश्यक जांच की जा रही है और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उपचार दिया जा रहा है.

 

अस्पताल में भर्ती होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने अपने सभी साथियों, छात्रों, अभ्यर्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों से चिंता नहीं करने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपने शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं बनाए रखने का आग्रह किया है.

 

आंदोलनकारी नेता ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद छात्रों और युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और झारखंड के भविष्य के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने अपने साथियों और समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की

 

बता दें कि जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर देवेंद्र नाथ महतो बीते कई दिनों से आंदोलनरत थे. सबसे पहले वे रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठे. इसके बाद छात्रों के साथ विधानसभा घेराव किया. फिर उन्होंने 24 जिलों में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की, जो 11 सितंबर को समाप्त हुआ. अब जाकर उनकी तबीयत बिगड़ गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही