Search

 
 
 

देवघर : मलमास के तीसरे दिन बाबा मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

 

नेपाल, राजस्थान यूपी, बंगाल से आए कांवरियों ने किया जलार्पण

Deoghar : मलमास और बांग्ला सावन के तीसरे दिन 20 जुलाई को बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कांवरियों की भीड़ जुटी. हालांकि श्रावणी मेला के प्रथम पक्ष के समापन के बाद कांवरियों की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है. बाबा को जलार्पण के लिए कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. बुधवार को बंगाल, नेपाल, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के सुल्तानगंज से श्रद्धालु कांवर लेकर पैदल यात्रा कर बाबाधाम पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की. यूपी के रायपुर से आरके अग्रवाल ग्रुप के 200 से अधिक सदस्य गाजे-बाजे के साथ बाबा मंदिर पहुंचे और बाबा पर जल अर्पित करने के बाद ध्वजा लेकर मंदिर की परिक्रमा की. भजन कीर्तन भी किया. आरके अग्रवाल ने बताया कि पिछले 25 सालों से कांवर लेकर आ रहा हूं. पहले 7 लोगों की टोली के साथ आता था अब यह बढ़कर 200 से अधिक हो गई है.  बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं. श्रद्धालुओं खुद-ब-खुद कांवर लेकर बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए धाम पहुंच रहे हैं.]

मलमास में घट गई भीड़

मलमास शुरू होने से बाबा को जलार्पण करने वाले कांवरियों की भीड़ कम हो गई है. दूर-दूर तक छोटी-छोटी टुकड़ियों में कांवरिया मिल रहे हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-revision-of-voter-list-starts-from-21-blo-will-reach-door-to-door/">गिरिडीह

: मतदाता सूची का पुनरीक्षण 21 से शुरू, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही