Deoghar: देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 8 मई को बाबा बैजनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया. कोविड के बाद बाबा मंदिर में 5 गुणा श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है. गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रांगण में विशेष सफाई के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या व मिलने वाली सुविधा को देखते हुए शीघ्र दर्शनम् कूपन की राशि में बढ़ोत्तरी के साथ विशेष दिनों में स्पर्श पूजा सुनिश्चित करने की बात कही. ताकी दिव्यांग, छोटे व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जल अर्पण की सुविधा मिल सके. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629764&action=edit">यह
भी पढ़ें:देवघर सपरिवार पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल, बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]
देवघर: बाबा मंदिर में शीघ्र दर्शनम शुल्क में होगी बढ़ोत्तरी

Leave a Comment