Search

 
 
 

देवघरः गंगोत्री से जल उठाकर पैदल बाबाधाम पहुंचे पुरोहित समाज के भक्त

पुरोहित गौरव कुमार ने बताया कि लगभग 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान रास्ते में मंदिर-मठ व स्कूलों में रात्रि विश्राम किया गया. यात्रा उत्तराखंड होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद झारखंड में प्रवेश की.
 

Deoghar : बाबा नगरी देवघर का पुरोहित समाज विश्व कल्याण के लिए कई ऐसे धार्मिक अनुष्ठान करता रहा है, जो इस शहर को अन्य शहरों से भिन्न करती है. इसी कड़ी में पुरोहित समाज के भक्त गंगोत्री के गोमुख से जल उठाकर पैदल यात्रा करते हुए बाबाधाम पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया.


मिली जानकारी के अनुसार, इस बार तीन तीर्थ पुरोहितों का जत्था गोमुख गंगोत्री के लिए रवाना हुआ था. पुरोहितों ने यह यात्रा उत्तराखंड के गोमुख से लेकर बैद्यनाथ धाम तक 3 महीने में पूरी की. 6 कांवरियों का पहला जत्था गुरुवार को देवघर पहुंचा. इस यात्रा की शुरुआत 10 अक्टूबर को हुई थी. 75वें दिन जत्था देखघर पहुंचा. पुरोहित समाज की वर्षों पुरानी गंगोत्री यात्रा विश्व के कल्याण व समाज में सुख समृद्धि के लिए की जाती रही है.


पुरोहित गौरव कुमार ने बताया कि लगभग 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान रास्ते में मंदिर-मठ व स्कूलों में रात्रि विश्राम किया गया. यात्रा उत्तराखंड होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद झारखंड में प्रवेश की. पूरी यात्रा में करीब 24 जिलों से होते हुए जत्था देवघर पहुंचा है. उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में सभी पुरोहितों ने पूजा-अर्चना की. देवघर पहुंचे कांवरियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों किया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही