Search

 
 
 

देवघर : बाबा मंदिर में भक्तों का रेला, दुर्लभ संयोग में हुआ जलार्पण

 

बोलबम के जयघोष से गूंजी बाबा नगरी

Deoghar : श्रावण की अंतिम सोमवारी पर 28 अगस्त को देवघर के बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भोलेनाथ को जलार्पण के लिए रविवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगने लगी. अंतिम सोमवारी पर त्रयोदशी तिथि व प्रदोष के दुर्लभ संयोग की वजह से अपार संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया. तड़के 3.57 बजे जलार्पण शुरू होते ही बाबानगरी बोलबम के जयघोष से गूंजने लगी. बाबा मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित पंडित दुर्लभ मिश्रा के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग में बाबा पर जलार्पण और पूजन मनोकामना पूर्ण होती. प्रदोष व्रत शुरू करने के लिए आज सबसे उत्तम दिन है. संतान प्राप्ति कामना से बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखा और मंदिर में जल से बाबा का अभिषेक किया.

भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर समेत कांवरिया पथ पर विशेष व्यवस्था की गई. मंदिर परिसर में भक्तों को कतारबद्ध कर जलार्पण सुलभ कराने के लिए लिए दो क्विक रेस्पॉन्स टीम रविवार देर रात से ही मुस्तैद रही. डीसी विशाल सागर और एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी करते रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-crowds-of-devotees-gathered-in-the-pagoda-on-the-last-monday-of-sawan/">

गिरिडीह : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही