Deoghar : भारत में रामराज्य कायम होगा. देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. आगामी दिनों पीएम नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर और ज्यादा सशक्त होकर उभरेंगे. उनके नेतृत्व में देश का मान सम्मान बढ़ेगा. भारत की दुनिया में साख बढ़ेगी. यह बातें देवघर के नगर थाना अंतर्गत माहेश्वरी भवन में आयोजित दो दिवसीय द्वादश पूर्वांचल ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत करने आए नामचीन ज्योतिषाचार्यों ने 29 अप्रैल को कही. ज्योतिषाचार्यों ने देश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की. सम्मेलन में 30 की संख्या में ज्योतिषी भाग ले रहे हैं. नए ज्योतिषियों को ज्योतिष विद्या की भी जानकारी दी गई. पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर को मुख्य अतिथि बनाया गया है. बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन से ज्योतिष विद्या सीखने वाले लोगों को फायदा होता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622236&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर: लॉटरी के माध्यम से लाभुकों के बीच फ्लैटों का आवंटन [wpse_comments_template]
देवघर : ज्योतिष सम्मेलन में ज्योतिषाचार्यों की भविष्यवाणी, देश में कायम होगा रामराज्य

Leave a Comment