Deoghar : महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर के बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर वीआईपी दर्शन पर संपूर्ण प्रतिबंध रहेगा. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण व पूजा अर्चना हेतु वीआईपी दर्शन अथवा आउट ऑफ टर्न दर्शन की सुविधा प्रदान नहीं की जायेगी. आम जनों व श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है. ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करने के लिए देश-विदेश से पहुंचते हैं. ऐसे में आम जनों की सुविधा, उनके जान-माल की सुरक्षा व विधि व्यस्था के संधारण के दृष्टिकोण से वीआईपी दर्शन की सुविधा को प्रतिबंधित किया गया है. यह">https://lagatar.in/deoghar-there-is-silence-in-the-citys-markets-shops-vegetable-market/">यह
भी पढ़ें : देवघर : शहर के बाज़ार, दुकानें, सब्जी मंडी में पसरा है सन्नाटा [wpse_comments_template]
देवघर : महाशिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रहेगा प्रतिबंध

Leave a Comment