Search

 
 
 

Puri Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा में दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत

पुरी में गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस भीड़ में अफरा-तफरी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई. जबकि कई श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ हुई. 200 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
 

Puri: पुरी में गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस भीड़ में अफरा-तफरी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई. जबकि कई श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ हुई. 200 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को मंदिर के बाहर निकालते समय ग्रैंड रोड पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसी दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु बेहोश हो गया, जिसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही