Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्यनारायण मंदिर के महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, 2000 लोगों ने ग्रहण किया महाभोग

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में माता लक्ष्मी एवं वीर बजरंगी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ. कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को देवघर, गिरिडीह एवं टाटीझरिया से पधारे आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना कराई. वहीं आरती के पश्चात मंदिर परिसर से हलवा महाभोग का वितरण किया गया. इसमें करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाभोग प्राप्त किया. मंदिर परिसर में वीर बजरंगी और माता लक्ष्मी के जयकारों की गूंज लगती रही. कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में नंद किशोर खंडेलवाल, किशोर पांडे, विशाल खंडेलवाल, गुंजन मधेशिया, रितेश खंडेलवाल, विकास केशरी, अरुण जौहरी, राजू पांडे, जयंत पांडे, अभिमन्यु पांडे, दीपक पांडे, अतिशय जैन, विष्णु जायसवाल, भालचंद्र मिश्रा, महिला सदस्यों में नीरू पांडे, रेणु गुप्ता सहित कई लोग जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/a-big-leader-insulted-the-president-modi/">एक

बड़े नेता ने राष्ट्रपति का अपमान किया : मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही