Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: घाट पर भगवान भास्कर को नमन करने उमड़े श्रद्धालु

Latehar: सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा महुआडांड़ में भक्तिमय वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. गुरुवार को अस्ताचलगामी और शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को लोगों ने पूरे मनोयोग से अर्घ्‍य अर्पित किया. छठ गीतों के स्वर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा. महुआडांड़ स्थित रामपुर नदी छठ घाट, बोहटा नदी छठ घाट, चटकपुर स्थित बुढ़ा नदी छठ घाट, हामी नदी छठ घाट, राजडंडा नदी छठ घाट, नेतरहाट स्थित छठ घाट समेत अन्य आस्था के घाट पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी एवं उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्यक अर्पित कर सुख शांति की कामना की. प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर नदी छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित कर पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की गई. संध्या एवं सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के पश्चात बनारस से आए हुए ब्राह्मणों के द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. छठ पूजा विधि संधारण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी संतोष बैठा और थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रही. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू महासभा की ओर से हजारों की भारी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. छठ घाट पर संदीप हार्डवेयर की ओर से निशुल्क चाय स्टाल लगाया गया. महाकाल नवयुवक संघ के युवकों द्वारा रामपुर मुख्य सड़क से छठ घाट तक पूरे सड़क को आकर्षक लाइटों से सजाया गया. प्रशंसा करते हुए लोगों ने महाकाल नहीं युवक संघ के सदस्यों की सराहना भी की. हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. जिसमें बनारस से आए ब्राह्मणों ने गंगा आरती कराया. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री शंभू प्रसाद, बिहारी लाल जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल ,बजरंग दल जिला संयोजक सूरज साहू, हिंदू युवा वाहिनी मुकेश कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, सीताराम प्रसाद गुप्ता, प्रिंस कुमार, वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र प्रसाद समेत हजारों की भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lashed-out-at-mahavikas-aghadi-mva-vehicle-has-no-tyres-no-brakes-women-are-being-abused/">पीएम

मोदी महाविकास अघाड़ी पर बरसे,  कहा, एमवीए की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं, महिलाओं को गाली दी जा रही है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही