Search

 
 
 

काली मां के भक्तों ने मां को दी भावपूर्ण विदाई, भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी

 
Ranchi : काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड के तत्वावधान में मां काली पूजनोत्सव का समापन आज रविवार शाम भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के साथ हुआ. बता दें कि यह पूजा का 36वां साल था.   रविवार सुबह पंडाल में जुटे भक्तों ने हवन-पूजन यज्ञ संपन्न किया.  शाम में  हरमू रोड से आकर्षक शोभा यात्रा शुरू हुई ,जो किशोरगंज, अपर बाजार, फिरायालाल चौक होते हुए बड़ा तालाब जाकर संपन्न हुई.  शोभायात्रा आकर्षक साज-सज्जा व गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी.

विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए सदस्य 

हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति की विसर्जन शोभायात्रा में संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा, सचिव अनिल माथुर, पप्पू वर्मा, प्रतीक वर्मा, प्रणीक वर्मा, राजू वर्मा, संजय लाल गुप्ता, रवि प्रकाश, सत्येंद्र वर्मा, संजय शर्मा, अमित अग्रवाल, संजीव सिंह, शुभम वर्मा, अजय जायसवाल, सत्येंद्र ठाकुर, भानु प्रताप समेत सैकड़ों समिति सदस्य व श्रद्धालु शामिल हुए.  बता दें कि काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को खिचड़ी महाभोग प्रसाद का सहभोज सह वितरण अनुष्ठान पूर्वाह्न से लेकर देर रात तक जारी रहा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही