Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Advertisement
Advertisement
धनबाद : कार्तिक पूर्णिमा के दिन 19 नवंबर को झरिया के भौरा स्थित दामोदर नदी मोहलबनी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया. श्रद्धालुओं की मानें तो हिन्दू धर्म के अनुसार पूरे वर्ष में कार्तिक माह का काफी महत्व होता है. इस दिन नदियों में स्नान कर पूजा अर्चना और दान पुण्य का विशेष महत्व है. इससे घर परिवार में शुख शांति बनी रहती है. श्रद्धालुओं ने कहा कि आज भगवान से प्रार्थना है कि पूरे देश को कोरोना मुक्त करें, ताकि फिर से सुचारू रूप से लोग रोजगार कर अपने परिवार का भरन-पोषण कर सकें. श्रद्धालुओं ने यह भी कहा कि इस घाट पर दूरदराज से लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं, क्योंकि यह धनबाद का सबसे बड़ा घाट है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. ताकि किसी प्रकार की घटना या दुर्घटना न हो. यह भी पढ़ें :कार">https://lagatar.in/car-collided-with-bike-youth-injured/">कार

ने बाइक में मारी टक्कर, युवक जख्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही