Search

 
 
 

जीवन में भगवान की भक्ति और समर्पण को महत्व देना चाहिएः इंद्रेश

 
Ranchi: टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथावाचक इंद्रेश महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रास लीलाओं और उनकी दिव्य महिमा का वर्णन किया. कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से मानवता को सही मार्ग दर्शन दिखाया है. भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण की प्रेरणा दी.उनके जीवन के मूल्यों को अपनाने की जरूरत है. भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कई महत्वपूर्ण सबक सिखाया है, जीवन में भगवान की भक्ति और समर्पण को महत्व देना चाहिए. कथावाचक ने ज्ञान और प्रकाश के महत्व को समझाया. कहा कि ‌ज्ञान और प्रकाश हमें अज्ञानता और अंधकार से मुक्ति दिला सकते हैं. कहा कि जीवन में दीक्षा का महत्व यह है कि यह हमें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करती है. दीक्षा सिखाती है कि कैसे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं और कैसे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. कथावाचक इंद्रेश महाराज ने यह कहा कि जीवन में गुरु का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. गुरु जीवन के सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है. लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं.

रास शब्द का अर्थ है प्रेम

महाराज ने भागवत कथा में रास का अर्थ बताते हुए कहा कि रास शब्द का अर्थ है प्रेम या प्रेम की लीला.भागवत कथा में रास का उल्लेख भगवान कृष्ण की प्रेम लीलाओं के संदर्भ में किया है. भगवान कृष्ण ने अपनी प्रेम लीलाओं के माध्यम से गोपियों के साथ प्रेम की भावना को बढ़ावा दिया है. यह प्रेम लीला रास के रूप में जानी जाती है, जिसमें भगवान कृष्ण और गोपियों ने एक दूसरे के साथ प्रेम की भावना को व्यक्त किया. बल्कि यह भगवान कृष्ण की दिव्य प्रेम लीलाओं का प्रतीक भी है. भक्तों को प्रेम की भावना को समझने और जीवन में प्रेम को महत्व देने की प्रेरणा दी है. इसे भी पढ़ें – दुबई">https://lagatar.in/dubai-based-arms-supplier-shariq-satha-played-a-big-role-in-the-sambhaal-violence-police-revealed/">दुबई

में बैठे हथियार सप्लायर शारिक साठा की संभल हिंसा में बड़ी भूमिका, पुलिस ने किया खुलासा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही