Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाआरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल, सत्संग सुन भावविभोर हुए लोग

Koderma : मां मथुरासिनी सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में मां मथुरासिनी जी की महाआरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग आशीष वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित सत्यनारायण पांडेय ने कुलदेवी मां मथुरासिनी, वीर हनुमान समेत विभिन्न देवी देवताओं की पूजा-अर्चना से किया. इसके बाद राकेश कपसीमे व बिनोद चौरसिया ने संयुक्त रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया. सस्वर 11 हनुमान चालीसा पाठ में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. सभी अपने-अपने हाथों में हनुमान चालीसा लेकर एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया. पाठ के दौरान बीच-बीच में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व वीर हनुमान के जयकारों से वातवरण गूंजता रहा. सामूहिक पाठ को लेकर विभिन्न देवी देवताओं का भव्य दरबार सजाया गया था. सामूहिक पाठ के बाद भजन गायक ने छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना... जैसे भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में गोता लगवाया. सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में मुख्य यजमान के रूप में रवि लोहानी व ज्योति रवि लोहानी शामिल हुए. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा समिति के विकास वैश्यकियार, सुनील भदानी, विजय कपसीमे, महेंद्र लोहानी, गौतम वैश्यकियार, सुजीत लोहानी, उदय बड़गवे, पप्पू भदानी, साहिल भदानी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में महेंद्र कुटरियार, आशुतोष भदानी, विजय वैश्यकियार, रजत बड़गवे, दिलीप अठघरा, सुभम कुमार, सोनू पवनचौदह, नितेश कुमार निक्की, सागर भदानी, डॉ. बीएनपी वर्णवाल, अजय वर्मा, मनोज चन्द्रवंशी, सूर्यदेव मोदी, ओमप्रकाश निरंजन, पूनम कपसीमे, कल्याणी भदानी, प्रीति बड़गवे, सरिता वैश्यकियार, अनीता वैश्यकियार, मंजुला सोनी, रेणुका कुटरियार, नेहा भदानी, स्वाति लोहानी, बिंदु लोहानी, स्वेता वैश्यकियार, पूर्णिमा सेठ आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/chief-engineer-birendra-ram-accused-of-corruption-suspended/">भ्रष्टाचार

के आरोपी चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम हुए सस्पेंड

किसी से न रखें बैर : देवी हेमलता शास्त्री 

[caption id="attachment_568187" align="alignleft" width="338"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/28rc_m_172_28022023_1-300x142.jpg"

alt="देवी हेमलता शास्त्री " width="338" height="160" /> देवी हेमलता शास्त्री[/caption] सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत सत्संग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता देवी हेमलता शास्त्री ने सभी भक्तों को अपने आशीष वचन से मंत्रमुग्ध कर दिया. कथा के दौरान उन्होंने कहा कि संसार में सभी जीव अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं. सभी जीव जंतु खुश और संतुष्ट है, लेकिन मनुष्य ही एक ऐसा विचित्र प्राणी है, जो दूसरों को देखकर पूरा जीवन भाग-दौड़ में व्यतीत कर रहा है, लेकिन यह भाग-दौड़ क्यों है लोग इसके बारे में सोचते नहीं हैं. आज के समय में इंसान इंसान की नहीं सुनते. उन्होंने कहा कि सबकी आंखें समान है, लेकिन सबके देखने का नजरिया अलग-अलग है. भगवान से सिर्फ इंसानों की ही शिकायत है लोगों के पास जो है उसमें खुश ना होकर के दूसरों की खुशी को देखकर व्यर्थ चिंता में डूबे रहते हैं. बाकी धरती पर सभी जीव जंतु खुश और संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में किसी से द्वेष और बैर नहीं लें. सदैव मुस्कुराते हुए, प्रेम से आनंद से मिलजुल कर जीवन जीएं. उन्होंने इस दौरान जीवन में रिश्तों के महत्व पर भी प्रकाश डाला.

आकर्षक रही मां मथुरासिनी की महाआरती, भंडारे में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

[caption id="attachment_568189" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/28rc_m_174_28022023_1.jpg"

alt="श्रद्धालु " width="1280" height="605" /> श्रद्धालु[/caption] मां मथुरासिनी सेवा समिति के द्वारा आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत सामूहिक महाआरती का भी आयोजन किया गया. इस आयोजन में महिलाएं अपने घरों से कुलदेवी मां मथुरासिनी की महाआरती के लिए थाल सजा लाई थी. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सामूहिक रूप से सर्वप्रथम वीर हनुमान की आरती की. इसके उपरांत कुलदेवी मां मथुरासिनी की भव्य आरती. सामूहिक रूप से हुआ मां की आरती आकर्षण का केंद्र रहा. आरती के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालु भंडारा का प्रसाद भी ग्रहण किए. सेवा समिति के सदस्य सुनील भदानी ने बताया कि मां मथुरासिनी सेवा समिति का गठन समाज सेवा के उद्देश्य से किया गया है. सेवम समिति सदैव समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने के लिए कृतसंकल्पित है. इसे भी पढ़ें : प्रेम">https://lagatar.in/prem-prakashs-discharge-petition-rejected-difficulties-may-increase/">प्रेम

प्रकाश की डिस्चार्ज याचिका खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही