Search

 
 
 

68वीं SGFI मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झारखंड के देवराणा ने जीता स्वर्ण

 
Ranchi: दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल (एसजीएफआई) 2024- 25 के अंडर-17 मुक्केबाजी में झारखंड के मुक्केबाज देवराणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रौशन किया. झारखंड के पलामू जिले के उत्क्रमित +2उच्च विद्यालय के 11वीं के छात्र देवराणा ने दिल्ली में 9 से 15 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के अपने वर्ग के प्रीलिम्स बाउट में डीएवी को 5-0 से, प्री क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को 5-0 से, क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को 5-0 से, सेमीफाइनल में उत्तराखंड को 5- 0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में तमिलनाडु को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. देवराणा अपने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह मुक्केबाजी कोच अनुपम तिवारी के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रैक्टिस करते हैं. इस जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री रामदास सोरेन समेत खेल प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही