Search

 
 
 

धनबाद कोयलांचल में धूमधाम से हुई देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

 

बीसीसीएल की कोलियरियों, रेलवे समेत छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में हुआ आयोजन   

Dhanbad/Jodapokhar : धनबाद कोयलांचल में 17 सितंबर रविवार को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा उल्लास के साथ हुई. बीसीसीएल की कोलियरियों, रेलवे, कल कारखानों समेत छोटे-बड़े प्रतिंष्ठानों में भगवान की विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई. पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा भी गई थी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया. धनबाद रेल मंडल के कोचिंग यार्ड में चंद्रयान-3 की थीम पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया. पंडाल के अंदर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय दर्शाया गया. साथ ही एस्ट्रोनॉट्स और एलियंस को भी दिखाया गया. इस खूबसूरत नाजारा को देखने के लिए पंडाल में लोगों की काफी भीड़ लगी रही. जोड़ापोखर क्षेत्र में विश्कर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई. भागा रेलवे पीडब्ल्यूआई रेल पथ व आई डब्ल्यू ऑफिस में भगवान विश्कर्मा की मूर्ति रखा पूजा की गई. पूजा में महुदा के एएनएम एस अहिरवार, आई डब्ल्यू रविन्द्र रजक, पी डब्ल्यूआई एस दास, पंचू यादव, मुनि महतो, कालीपदो महतो आदि शामिल हुए. उधर, जामाडोबा आजाद नगर स्थित कारखाना में पूर्व पार्षद सुजीत सिंह ने कर्मचारियों के साथ पूजा की. टाटा स्टील के जामाडोबा 2 पिट, 6/7 पिट, डिगवाडीह कोलियरी, सेल की जीतपुर कोलियरी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-prisoners-freed-in-dalsa-jail-court/">धनबाद

: डालसा की जेल अदालत में दो बंदी हुए मुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही