Search

 
 
 

SpiceJet पर सख्त हुआ DGCA , 50 फीसदी उड़ानों पर आठ सप्ताह की रोक

 
NewDelhi : स्पाइसजेट के विमानों में लगातार तकनीकी गड़बड़ी के मामले सामने आने पर एविएशन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) ने स्पाइसजेट (SpiceJet) पर कड़ी कार्रवाई की है. खबर है कि अगले आठ सप्ताह तक स्पाइसजेट की 50 फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी गयी है. बता दें कि स्पाइसजेट के विमानों में हाल में 18 दिन के अंतराल में गड़बड़ी के आठ मामले सामने आये थे. डीजीसीए ने छह जुलाई को कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. हालांकि सिविल एविएशन राज्यमंत्री वीके सिंह ने इस मामले में सोमवार को कहा था कि डीजीसीए ने स्पाइसजेट एयरक्राफ्ट्स के स्पॉट चेक्स के दौरान सेफ्टी में उल्लंघन का कोई बड़ा मामला नहीं पाया. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-27-july-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 July।।क्या हुआ बाबूलाल का वादा!।।लालू के करीबी भोला यादव अरेस्ट।।।कहां कठिन हुईं स्कूल की राहें।।सवालों में किताब आपूर्ति निविदा।।6th JPSC पर SC में सुनवाई।।दावाः टूट जाएगी TMC।।सोनिया से ED की पूछताछ पूरी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

स्पाइसजेट एक सेफ और विश्वसनीय सेवा देने में नाकाम रही

लेकिन डीजीसीए ने बुधवार को अपने आदेश में कहा कि स्पाइसजेट एक सेफ और विश्वसनीय सेवा देने में नाकाम रही है. एयरलाइन इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने का उपाय कर रही है. लेकिन इसके लिए उसे काफी कुछ करने की जरूरत है. विमानन नियामक ने कहा कि विभिन्न स्थलों की जांच, निरीक्षण और स्पाइसजेट की ओर से जमा कराये गये कारण बताओ नोटिस के जवाब के मद्देनजर, सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सेवा के निरंतर निर्वाह के लिए, स्पाइसजेट की गर्मियों के लिए स्वीकृत उड़ानों की संख्या आठ हफ्तों तक 50 फीसदी पर सीमित की जाती है. थोड़ा पीछे जायें तो स्पाइसजेट के विमानों में 19 जून से 18 दिनों की अवधि के दौरान तकनीकी खराबी के कम से कम आठ मामले आये जिसके बाद डीजीसीए ने छह जुलाई को एयरलाइन को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसे भी पढ़ें :  मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinet-approves-1-64-lakh-crore-package-for-bsnls-revival-approves-merger-of-bsnl-and-bbnl/">मोदी

कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज पर मुहर लगायी, BSNL और BBNL के मर्जर को मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही