Search

 
 
 

DGP अजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, कहा- राज्य में अमन चैन कायम करने का करेंगे काम

 
Ranchi : झारखंड पुलिस के नये डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अमन चैन कायम करने का काम करेंगे. आम नागरिकों को पुलिस की सभी सुविधाएं आसानी से मिले. इस पर अधिक जोर रहेगा.पुलिस विभाग में जो भी समस्याएं आएंगी, उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे. विधि व्यवस्था दुरुस्त करने और कानून का राज स्थापित करने पर काम करेंगे. इसे भी पढ़ें - नालंदा">https://lagatar.in/nalanda-police-lathicharged-during-hanuman-aarti-more-than-12-people-injured/">नालंदा

: हनुमान आरती के दौरान पुलिस ने की लाठीचार्ज, 12 से अधिक लोग घायल

मंगलवार को डीजीपी किए गए थे नियुक्त

झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी नियुक्त किए गए थे. इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के द्वारा मंगलवार की रात जारी कर दी गई थी. बताते चलें कि झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा शनिवार को रिटायर हो गए. जिसके बाद झारखंड पुलिस नेतृत्व विहीन हो गया था. अजय कुमार सिंह इससे में झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी के पद पर पदस्थापित थे. इसके अलावा इनके पास एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार था. गौरतलब है की झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा बीते 11 फरवरी को रिटायर हो गए थे. जिसके बाद से झारखंड डीजीपी का पद खाली चल रहा था.  इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-delhi-cm-kejriwal-tweeted-and-said-we-all-have-to-save-the-country-together/">तेजस्वी

यादव ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से की मुलाकात, ट्वीट कर कहा- हम सभी को मिलकर देश बचाना है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही