Search

 
 
 

नशीले पदार्थों के उत्पादन व कारोबार पर डीजीपी और सीआईडी डीजी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

 
Ranchi: नशीला पदार्थ के उत्पादन और कारोबार को लेकर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक हुई. यह बैठक डीजीपी अजय कुमार और सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने जिले के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी के साथ संयुक्त रूप से किया. बैठक के दौरान डीजीपी द्वारा सभी जिलों से पिछले पांच सालों के एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामले, अफीम, गांजा आदि की अवैध खेती के विनष्टिकरण से संबंधित आंकड़े, जब्त सामग्रियों के विनष्टिकरण से संबंधित आंकड़े, सभी संबंधित जिलों में सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया. हॉट स्पॉट का चयन कर ड्रग्स तस्करों, पैडलर्स के सप्लाई चेन को ध्वस्त करने, अतिरिक्त निगरानी रखने, जिलों में ड्रग डिटेक्शन किट की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके अलावा डीजीपी ने अवैध रूप से वैसे खेत जिसमें अफीम, गांजा एवं अन्य मादक पदाथों की खेती होती है. उसको चिन्हित कर खेती करने वाले और जमीन के मालिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें -एयरटेल">https://lagatar.in/used-to-cheat-in-the-name-of-part-time-job-cid-arrested-two/">एयरटेल

में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करते थे ठगी, CID ने दो को किया गिरफ्तार

सीआईडी डीजी ने व्यवसाय पर नियत्रंण के लिए बनाये गये रोड मैप की जानकारी दी

बैठक के दौरान सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और उसके व्यवसाय पर नियत्रंण के लिए बनाये गये रोड मैप की जानकारी दी. साथ ही आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार को रोकने के लिए मादक पदार्थ से संबंधित सूचनाओं का आदान प्रदान करने और सूचना तंत्र को मजबूत कर कार्रवाई करने पर जोर दिये.

अवैध संपत्तियों को जब्त करने का निर्देश भी दिया

सीआइडी डीजी ने एनडीपीएसएक्ट मामलों में लंबित कांडों की समीक्षा और कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया. विशेष शाखा से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई की स्थिति, जमानतदारों का सत्यापन, ड्रग्स तस्करों, पैडलर्स द्वारा अर्जित की गयी अवैध संपत्तियों को जब्त करने को भी कहा. इसे भी पढ़ें - फिल्मी">https://lagatar.in/bihar-stf-caught-the-criminal-in-filmy-style-then-rumor-of-kidnapping-spread/">फिल्मी

अंदाज में बिहार एसटीएफ ने अपराधी को दबोचा, तो फैली अपहरण की अफवाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही