Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा पुलिस लाइन में डीजीपी व अन्य पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, हवाई फायरिंग कर दी गई सलामी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झfलरूवां में नक्सलियों ने मंगलवार को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो अंगरक्षकों की गोली मार और चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी. बुधवार को चाईबासा पुलिस लाइन में शहीद दोनों जवानों को डीजीपी नीरज कुमार सिन्हा समेत कई पदाधिकारियों ने अंतिम सलामी दी. इस दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. पुलिस व सीआरपीएफ के जवान ने शहीद जवानों को कंधा दिया. रोते-बिलखते जब शहीद अंगरक्षक ठाकुर हेम्ब्रम के परिजन पुलिस केंद्र पहुंचे तो वहां माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया. शवों को देखकर दोनों शहीदों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. सलामी देकर दोपहर करीब 3.33 बजे पुलिस लाइन से शव को पैतृक गांव भेज दिया गया. शहीद अंगरक्षक ठाकुर हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया थाना क्षेत्र के बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के लाउबेड़ा गांव और शहीद अंगरक्षक शंकर नायक चाकुलिया के श्याम सुंदरपुर थाना क्षेत्र के श्याम सुंदरपुर गांव के रहने वाले थे. पुलिस केंद्र में कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के अलावा पुलिस पदाधिकारयों, शहीदों के परिजनों समेत अन्य लोगों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-dead-body-of-the-martyrs-bodyguards-of-the-former-mla-was-lying-on-the-spot-overnight-police-arrived-in-the-morning/">चाईबासा

: पूर्व विधायक के शहीद अंगरक्षकों का शव रात भर पड़ा रहा घटनास्थल पर, सुबह पहुंची पुलिस

आश्रित को 25-25 लाख व बीमा के 45-45 लाख रुपए मिलेंगे : नीरज सिन्हा

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAIBASA-DGP-NIRAJ-1-300x227.jpg"

alt="" width="300" height="227" /> मौके पर डीपीजी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि शहीद अंगरक्षकों के आश्रित को 25-25 लाख और बीमा के 45-45 लाख रुपए दिए जाएंगे. उनके परिजनों को नौकरी भी दी जाएगी. शहीदों के नौकरी अवधि तक की रकम जोड़कर एकमुश्त राशि दी जाएगी. साथ ही एक-एक लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. घटना बहुत ही दु़:खद है. उनके परिवार को कोई कठिनाई नहीं होगी. मृतक शंकर नायक की पत्नी द्वारा बताए गए बिंदुओं पर पुलिस जांच करेगी.

पति की साजिश के तहत की गई हत्या : शहीद जवान की पत्नी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAIBASA-SHAHID-PARIJAN-1-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> शहीद अंगरक्षक शंकर नायक की पत्नी सपना नायक ने कहा कि उसके पति की साजिश के तहत हत्या करवा दी गई है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला किया गया था. इसके बाद भी वे गांव क्यों गए थे. पूर्व विधायक को निशाना क्यों नहीं बनाया. वह अंगरक्षकों को छोड़कर क्यों भागा. उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या में पूर्व विधायक नायक पूर्ण रूप से दोषी हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उधर, पिता शंकर नायक का का शव देखकर उनका बेटा पापा-पापा कहते हुए रो उठा. पुलिस केंद्र में पत्नी, बेटा और अन्य परिजनों ने अश्रुपूरित आंखों से श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही